पुष्पा
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, फैंस 'पुष्पा 2' को फ्लोर पर आते हुए देखना चाहते हैं और अब मेकर्स ने सभी का यह इंतजार भी खत्म कर दिया है। कल यानी सोमवार को फिल्म के लिए शानदार पूजा का आयोजन किया गया है, जिसके साथ ही 'पुष्पा 2' की शूटिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि 'पुष्पा' के सीक्वल में भी पुष्पा राज के रूप में अल्लू अर्जुन और श्रीवल्ली के किरदार में रश्मिका मंदाना नजर आएंगे। इनके अलावा, फहद फासिल भी एसपी भंवर सिंह शेखावत के रूप में धमाल मचाएंगे।