साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने पिछले साल के अंत में सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया था। साल 2021 में बड़े पर्दे पर आई साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा-द राइज' की रिलीज को एक साल से ज्यादा समय होने जा रहा है, लेकिन अभी भी इस फिल्म के लिए लोगों की दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। अल्लू अर्जुन की डायलॉग डिलीवरी से लेकर इसके गाने तक ब्लॉकबस्टर रहे। इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही बहुत से रिकॉर्ड अपने नाम किए और आज भी कर रही है। 'पुष्पा द राइज' ने आज अपने नाम एक नया रिकॉर्ड किया है, जिसे सुन इसके फैंस खुशी से झूम उठेंगे।