पुष्पा द राइज
- फोटो : सोशल मीडिया
अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा’ दो पार्ट में दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म में आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन डकैती की जबरदस्त कहानी को दिखाया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा’ के किरदार में हैं, जो स्थानिय निवासी है। वहीं, इस फिल्म में रश्मिका मंदाना ‘श्रीवल्ली’ नाम की लड़की की भूमिका में हैं। इस फिल्म को सुकुमार ने निर्देशित किया है, जिसमें अल्लू मजेदार एक्शन करते दिख रहे हैं। साथ ही उनका रश्मिका मंदाना के साथ लव एंगल भी दिखाया गया है, जो कहानी को और मजेदार बनाता है।