मनोज बाजपेयी
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान मनोज बाजपेयी ने कहा, “मैंने पहले भी साउथ की फिल्मों में काम किया है। मैं हमेशा से अच्छी कहानियों की तलाश में रहता हूं। मैं इस बात की परवाह नहीं करता कि फिल्म 1000 करोड़, 500 करोड़ या 300 करोड़ में बन रही है। आजकल हर कोई सिर्फ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर बात करना चाहता है। मैं हमेशा से बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के खिलाफ लड़ता रहा हूं। ”