फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार सहित बॉलीवुड अभिनेता को हुआ कोरोना और सलमान ने मजदूरों के खाते में ट्रांसफर किए रुपये, पांच खबरें

Wed, 08 Apr 2020 06:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
रॉक ऑन, वो लम्हें और एयर लिफ्ट जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता पूरब कोहली ने चौंका देने वाला खुलासा किया है। पूरब ने बताया है कि वो और उनका पूरा परिवार कोरोना वायरस पॉजिटिव था। अभिनेता इस समय अपने परिजनों के साथ लंदन में रह रहे हैं।

पूरे परिवार के साथ बॉलीवुड एक्टर कोरोना का शिकार, इंस्टाग्राम पर किया चौंकाने वाला खुलासा
 
विज्ञापन

2 of 5
गेंदा फूल - फोटो : Social Media
रैपर बादशाह और जैकलीन फर्नांडिज का नया गाना 'गेंदा फूल' रिलीज होते ही विवादों में पड़ गया। पंजाबी रैप और बंगाली फ्यूजन के इस गाने पर रिलीज के कुछ ही समय बाद ही चोरी का आरोप लगा। बताया गया कि इस गाने के लिरिक्स मूलत: फोक सॉन्ग 'बोरो लोकेर बेटी लो' से मिलते हैं लेकिन बावजूद इसके इसे लिखने वाले रतन कहार को क्रेडिट नहीं दिया गया। जब मामले ने तूल पकड़ा तो बदशाह को सामने आकर सफाई देने पड़ी। अब बताया जा रहा है कि बादशाह ने रतन कहार को पांच लाख रुपये की मदद दी है।




'गेंदा फूल' गाने के असली लेखक की बादशाह ने की मदद, अकाउंट में भेजे इतने लाख रुपये
विज्ञापन

3 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : Social Media
बिग बॉस 13 की फेम शहनाज गिल भले ही सीजन की विजेता न बन पाईं हों लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी विनर से कम नहीं है। उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है। लेकिन कोरोना वायरस की वजह जहां पूरे देश में लॉकडॉउन लागू है, ऐसे में जो जहां है वो वहीं रह गया है। इसी वजह से शहनाज भी अपने भाई शहबाज के साथ फंस गई हैं।

लॉकडाउन की वजह से भाई के साथ इस जगह फंसी हैं शहनाज, पिता को हो रही चिंता

4 of 5
PM Modi and Arun Govil - फोटो : Social Media
कोरोना वायरस की वजह से इस समय पूरे देश में लॉकडाउन लागू है। ऐसे में कुछ दिन पहले लोगों ने मांग की थी कि दूरदर्शन पर दोबारा से रामानंद सागर की रामायण और बीआर चोपड़ा की  महाभारत का प्रसारण किया जाए। सरकार ने लोगों की इस बात को मानते हुए पुन: प्रसारण शुरू करवा दिया। अब लोग रामायण को बड़े चाव से देख रहे हैं। टीआरपी में भी रामायण ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। 

श्रीराम के 'फर्जी' ट्विटर अकाउंट से धोखा खा गए प्रधानमंत्री मोदी, खुद अरुण गोविल को सामने आकर बतानी पड़ी सच्चाई
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Salman Khan and Nirvaan - फोटो : twitter
सरकार के साथ बॉलीवुड सितारे भी कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। अब तक कई सितारे इस वायरस से प्रभावित मजदूरों और डेली वेज वर्करों की मदद करने के लिए सामने आ चुके हैं। अभिनेता सलमान खान ने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े 25,000 दिहाड़ी मजदूरों को हर संभव मदद करने का एलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने मदद करने का सिलसिला शुरू कर दिया। 

Coronavirus: मजदूरों की मदद के लिए आगे आए सलमान खान, सीधे खाते में ट्रांसफर किए इतने करोड़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें