फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी सिंगर जैजी बी ने अक्षय कुमार को बताया 'फेक किंग', किसान आंदोलन पर पक्ष रखना नहीं आया रास

Fri, 05 Feb 2021 09:16 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार, जैजी बी - फोटो : फाइल फोटो
भारत में चल रहा किसान आंदोलन अपने चरम पर है। इसे लेकर विदेशी सेलेब्स ने भी बात करना शुरू कर दिया है। भारत के अंदरूनी मामले में विदेशी सितारों का कमेंट करना भारतीय कलाकारों को खासा रास नहीं आ रहा है। जिसके चलते उन्होंने सरकार की वकालत करते हुए सोशल मीडिया पर अपना पक्ष रखा। इस लिस्ट में अभिनेता अक्षय कुमार का नाम भी शामिल है। लेकिन अक्षय की ये टिप्पणी पंजाबी सिंगर जैजी बी को खासी पसंद नहीं आई।
विज्ञापन

2 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम
दरअसल हॉलीवुड पॉप सिंगर रिहाना ने किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया था। जिसके बाद ग्रेटा और मिया खलीफा ने भी इसी कड़ी में ट्वीट कर किसान आंदोलन पर अपनी प्रतिक्रिया दी। इसके बाद इन हॉलीवुड सितारों को विदेश मंत्रालय ने बिना किसी जानकारी के ना बोलने की सलाह दी। जिसके बाद भारत सरकार की वकालत करते हुए अक्षय कुमार ने एक ट्वीट किया। अपने ट्वीट में अक्षय ने लोगों को बांटने वाली बातों पर ध्यान ना देने की सलाह दी।
विज्ञापन

3 of 5
सिंगर जैजी बी - फोटो : file photo
अक्षय के इस ट्वीट के बाद पंजाबी सिंगर जैजी बी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। जैजी बी ने अक्षय कुमार के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'वाह जी वाह, भाई अब ट्वीट कर रहे हो! किसान दो महीने से शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे तब आपके पास से एक ट्वीट नहीं आया और अब उसे प्रोपेगैंडा बता रहे हो। ओह, तुम सिंह इज किंग नहीं हो सकते क्योंकि असली किंग तो धरने पर बैठे हैं। नकली किंग अक्षय कुमार!'
 

4 of 5
अक्षय कुमार - फोटो : twitter @akshaykumar
बता दें कि अक्षय कुमार ने किसान आंदोलन को लेकर किए गए अपने ट्वीट में लिखा था, 'किसान हमारे देश का बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी समस्या का निपटारा करने को लेकर उठाए गए कदम जाहिर तौर पर सभी के सामने हैं। आइए सौहार्द्रपूर्ण समाधान का समर्थन करें न कि बांटने वाली बातों पर ध्यान दें।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिहाना के ट्वीट के बाद स्वीडन की पर्यावरण - फोटो : फाइल फोटो
गौरतलब है कि किसान आंदोलन को शुरू हुए करीब दो महीने का वक्त गुजर चुका है। 26 जनवरी को इस आंदोलन ने विकराल रूप ले लिया था। जिसके बाद से ही ये आंदोलन काफी चर्चाओं में हैं। इसके बाद विदेशी सितारों का दखल इसमें आना कई लोगों को रास नहीं आ रहा है। तो वहीं ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा, कुब्रा सैत जैसे सितारे इसके पक्ष में भी नजर आ रहे हैं।

पढ़ें: सेलेब्स के बीच छिड़ी जंग पर बोलीं फराह- हमें विभाजित न करें, तापसी ने लिखा- आपको दोबारा सोचना चाहिए 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें