फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के मुद्दे पर भड़कीं हिमांशी खुराना, रिहाना को थैंक्यू बोलकर लगाई कंगना की क्लास

Fri, 05 Feb 2021 12:19 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
himanshi khurana - फोटो : social media
किसान आंदोलन को लेकर सेलिब्रिटीज के बीच शुरू हुई जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बॉलीवुड हो या हॉलीवुड, किसानों के समर्थन और विरोध में खड़ी हस्तियों के बीच का विवाद अब स्पष्ट नजर आ रहा है। देसी और विदेशी सेलिब्रिटीज के बीच शुरू हुए इस विवाद में अब आंतरिक मनमुटाव भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच शुरूआत से ही प्रदर्शन कर रहे किसानों को आतंकवादी करार देने वाली कंगना और पंजाबी सिंगर हिमांशी खुराना का विवाद एक बार फिर चर्चा में है।
विज्ञापन

2 of 7
Himanshi Khurana - फोटो : twitter
बिग बॉस 13 फेम पंजाबी गायिका हिमांशी खुराना किसानों के समर्थन में खड़ी हैं। उन्होंने हॉलीवुड सिंगर रिहाना को भी इस आंदोलन के लिए आवाज उठाने पर धन्यवाद किया था। अब उन्होंने इसका विरोध करने के कारण कंगना रणौत पर हमला बोला है। 
विज्ञापन

3 of 7
Himanshi Khurana - फोटो : twitter
हिमांशी ने पंजाबियों की छवि को गलत तरह से पेश करने को लेकर भी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट करते हुए कंगना पर निशाना साधा है। बता दें कि हिमांशी और कंगना का यह विवाद नया नहीं है। उनके बीच लड़ाई ऐसी है कि कंगना ने हिमांशी को सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट से ब्लॉक भी किया हुआ है।

 

4 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Social Media
हिमांशी ने कंगना का नाम लिए बिना ही लिखा कि चलो मान लिया कि अपने मुद्दों पर बाहरी लोग हस्तक्षेप न करें, लेकिन अपने देश के ही कुछ कथित सेलिब्रिटीज किसानों को 'आतंकवादी' बोलकर देश को तोड़ने का काम कर रहे हैं....तब क्यों नहीं दिखाई देता। 

 
विज्ञापन

5 of 7
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
हिमांशी ने आगे लिखा कि हमें आतंकवादी बोलकर देश के सुरक्षाबलों का भी मजाक उड़ा रहे हैं। इनके तर्क तो देखिए, हमारे सुरक्षाबलों के होते हुए देश में इतने सारे आतंकी कैसे मौजूद हैं!

 
विज्ञापन

6 of 7
himanshi khurana - फोटो : social media
पंजाबियों की छवि खराब करने को लेकर हिमांशी ने लिखा कि ये जो बार बार पंजाबियों को आतंकी बोल रहे हैं, इसकी गूंज कहां तक जाएगी कभी सोचा है? पूरी दुनिया हमें एक बुरी नजर से देखेगी। आने वाली पीढ़ी को कितनी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा ये क्यों नहीं सोचते। अपने मतलब के लिए एक कौम पर प्रश्न चिन्ह लगा दो...क्यों?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
himanshi khurana - फोटो : social media
उन्होंने लिखा कि देश हमारा भी है। इसके लिए हम हमेशा खड़े रहे हैं, लेकिन विभाजन का काम तो पहले आप लोगों ने शुरू किया। चलो मान लें कि पूरे देश में से एक हम ही ऐसे राज्य हैं जिनकी इन कानूनों को लेकर असहमती है, तो क्या हम नहीं बोलें?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें