पंजाबी फिल्मों की मशूहर और खूबसूरत अदाकारा नीरू बाजवा लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने बॉलीवुड में 'प्रिंस', 'स्पेशल 26' और 'मिले न मिले हम' जैसी कई फिल्मों में काम किया है। लेकिन दुर्भाग्यवश नीरू बाजवा बॉलीवुड इंडस्ट्री में वो नाम नहीं कमा सकीं जो उन्होंने आज के समय में पंजाबी फिल्मों से कमाया है।
विज्ञापन
2 of 5
Neeru Bajwa
- फोटो : social media
इन दिनों नीरू बाजवा की फिल्म 'शड़ा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में पंजाबी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर दिलजीत दोसांझ मुख्य भूमिका में है। नीरू बाजवा अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन भी कर रही हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के बुरे अनुभवों को मीडिया के साथ साझा किया है। इसके अलावा बताया है कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ दिया ?
विज्ञापन
3 of 5
Neeru Bajwa
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार नीरू बाजवा ने कहा है कि, 'मैं किसी का नाम लिए बिना ये कहना चाहूंगी कि हिंदी फिल्मों में काम करने के दौरान मेरा अनुभव बहुत ही बुरा रहा है। मैं ऐसे दौर से गुजरी कि बहुत सी नकारात्मक चीजों ने मुझे हिलाकर रख दिया था। इसके बाद मैंने खुद को इस इंडस्ट्री से अलग रखने का मन बना लिया था।'
4 of 5
Neeru Bajwa
- फोटो : social media
नीरू बाजवा आगे लिखती हैं कि, 'मैं यहां बॉलीवुड इंडस्ट्री के काम पर सवाल नहीं उठा रही हूं , लेकिन मैैं यही कहूंगी कि शायद मैं उन अभागी एक्ट्रेस में से हूं जिसका अनुभव इस इंडस्ट्री से साथ बहुत बुरा रहा है। तब से मैंने कभी बॉलीवुड में जाने की कोशिश नहीं की और अब न ही कभी जाऊंगी। मैं पंजाबी सिनेमा में अपनी जगह से बेहद खुश हूं।'
आपको बता दें कि नीरू बाजवा ने साल 1998 में बॉलीवुड के सुपरस्टार देवानंद की फिल्म 'मैं सोलह बरस की' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकारों के साथ काम भी किया। लेकिन उन्हें खास सफलता हासिल नहीं हुई। वहीं नीरू बाजवा अब पंजाबी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस में से एक हैं।