दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
दिलजीत दोसांझ
दिलजीत दोसांझ सिर्फ गाने ही नहीं गाते हैं। वह एक अच्छे अभिनेता भी हैं। पंजाबी और हिंदी फिल्मों में अभिनय भी करते हैं। वह ‘उड़ता पंजाब’, ‘सूरमा’, ‘चमकीला’ जैसी हिंदी फिल्मों में नजर आए। ‘चमकीला’ में उनका अभिनय देखकर तो बॉलीवुड क्रिटिक्स ने उनकी खूब तारीफ की। दिलजीत जब एक्टिंग करते हैं तो ऐसा लगता है कि वह एक मंझे हुए कलाकार हैं। दरअसल, इसकी वजह यह है कि वो पंजाबी फिल्मों में काफी काम कर चुके हैं। उन्होंने ‘जट्ट एंड जूलिएट’, ‘सुपर सिंह’, ‘अंबरसरीया’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में एक्टिंग की है।