हाल ही में भगवान वाल्मीकि और उन्हें मानने वालों पर दिए गए विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में आईं राखी सावंत को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Mumbai-Rakhi Sawant arrested by Punjab Police.She is arrested over case filed against her for making derogatory remarks on Valmiki(file pic) pic.twitter.com/KoqBIuaF8J
— ANI (@ANI_news) April 4, 2017
अभद्र टिप्पणी करने के मामले में लुधियाना की एक अदालत ने राखी सावंत के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। हालांकि लुधियाना के पुलिस कमिश्नर ने अभी इस खबर की पुष्टि से इंकार किया है।
विज्ञापन
2 of 5
राखी सावंत
गौरतलब है कि जुलाई 2016 में राखी सावंत ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान संत बाल्मीकि को कातिल बताया था। उन्होंने कहा था कि महर्षि वाल्मीकि डकैत थे और उन्होंने कई कत्ल किए, लेकिन उनका हृदय परिवर्तन हो गया और वे संत बन गए। इस अभद्र टिप्पणी से वाल्मीकि समाज खफा हो गया और उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
3 of 5
rakhi sawant
बता दें एडवोकेट नरिंदर आदिया ने जुलाई 2016 में धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में राखी सावंत के खिलाफ एक याचिका दाखिल की थी जिसमें कहा गया कि राखी ने भगवान वाल्मीकि और उनको मानने वालों के खिलाफ अपशब्द बोले थे।
4 of 5
rakhi sawant
बता दें कि लुधियाना की एक लोकल अदालत ने 9 मार्च को राखी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। उन्हें अदालत में पेश होने का आदेश मिला लेकिन राखी अदालत के सामने हाजिर नहीं हुई।
इसके बाद अदालत ने राखी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया। इसके बाद से ही पुलिस राखी को खोज रही थी। अब इस केस की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।