फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: झूठ बोलकर ये कन्टेस्टेंट आया बिग बॉस के घर, निकला शादी-शुदा

Fri, 13 Oct 2017 07:25 AM IST
amarujala.com- Presented by : अरविंद
विज्ञापन
1 of 5
Bigg Boss
बिग बॉस 11 में कन्टेस्टेंट पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा के बीच क्या चला और क्या चल रहा है ये तो खैर सभी जानते हैं लेकिन पुनीश को लेकर अब जो खबर आई है उसे लेकर बिग बॉस के घर में नया ट्विस्ट आ सकता है। दरअसल, पुनिश दो बड़े झूठ बोलकर शो में आए हैं। जानिए क्या है पुनीश के दो बड़े झूठ.. 
विज्ञापन

2 of 5
Punish and Sharma
बिग बॉस में लड़ाई झगड़े के साथ प्यार का तड़का भी लग रहा है। बता दें कि घर में पहली लव स्टोरी शुरू होने से पहले ही प्रियंक के बाहर हो जाने से खत्म हो गई थी। इसके बाद कन्टेस्टेंट पुनीश शर्मा और बंदगी कालरा की किसिंग तस्वीर ने घर में पहली प्रेम कहानी का पाठ शुरू किया। लेकिन इस सबके पीछे पुनीश ने बिग बॉस के घर में आने से पहले बहुत बड़े झूठ बोले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Punish Sharma
दिल्ली में एक कंस्ट्रक्शन कंपनी चलाने वाले, नाइटक्लब में इंनवेस्ट करने वाले, देर रात पार्टी करने वाले और केवल खूबसूरत लड़कियों पर नजर रखने वाले पुनीश शर्मा ने बिग बॉस में आने से पहले अपनी चल रही रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं बोला। बता दें कि अब बिग बॉस के घर में पुनीश और कालरा रिलेशनशिप में है लेकिन खुद कालरा इस बात को नहीं जानती कि पुनीश पहले से ही शादीशुदा हैं। 

4 of 5
Punish with Ex wife
जी हां पुनीश शादीशुदा है और वे अपनी पत्नी से अलग रह हैं। खबर है कि दोनों ने तलाक के लिए अप्लाई किया हुआ है। बता दें कि पुनीश की पत्नी को उसका प्लेब्वॉय स्टाइल पसंद नहीं है इसलिए दोनों में तलाक की नौबत आन पड़ी। यहां तक कि पुनीश ने अपनी उम्र भी गलत बताई। बता दें कि इस वक्त पुनीश की उम्र 34 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deniss And Bandagi
वहीं, टीवी प्रोड्यूसर डेनिस नागपाल भी पुनीश और बंदगी की रिलेशनशिप से खासे नाराज हैं। गौरतलब है कि डेनिस और बंदगी पहले कई बार एक साथ देखे गए हैं और दोनों में रिलेशनशिप भी बताई जा रही है। बंदगी को किस करने को लेकर डेनिस ने ट्वीट भी किया था जिससे डेनिस की मायूसी साफ-साफ बयां हो रही थी। ट्वीट में डेनिस ने पुनीश की शादी की बात लिखी थी और ये भी लिखा था कि पुनीश से बंदगी 11 साल छोटी हैं। अब देखना ये होगा कि घर में इस खुलासे के बाद ये लवस्टोरी कहां तक खिचती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें