फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulwama Attack: आतंकी हमले के विरोध में 'ब्लैक डे' मनाएगा बॉलीवुड, देश के लिए होगा एकजुट

Sat, 16 Feb 2019 04:03 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
pulwama attack martyred last ride - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में सीआरपीएफ काफिले पर हमले में 40 CRPF जवानों के शहीद होने की घटना से पूरा देश गुस्से में हैं। इस हमले के बाद आम लोगों से लेकर खास लोगों तक की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। घटने की निंदा करते हुए सबसे पहले अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल, अनुपम खेर, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

2 of 5
bollywood celebs home
अब खबर है कि रविवार 17 फरवरी को बॉलीवुड शहीदों की याद में और इस आतंकी घटना की निंदा करते हुए ब्लैक डे मनाने जा रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्पलॉइज (एफडब्लूआईसीई) यानी कि सभी सिने कर्मियों की एक संस्था ने तय किया है कि 17 फरवरी को ब्लैक डे मनाया जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
bollywood celebs
एफडब्लूआईसीई के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी ने सिने ब्लिट्ज ऑनलाइन को बताया, 'पश्चिमी भारत सिने कर्मचारी महासंघ (एफडब्लूआईसीई) ने ब्लैक डे मनाने का अनुरोध किया है। स्टूडियो, एडिट टेबल पर, और शूटिंग स्थलों पर रविवार, 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक काम नहीं किया जाएगा।

4 of 5
पुलवामा आटैक में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने इंडिया गेट पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा- इसके जरिए हम अपनी एकजुटता दिखाएंगे। इस दौरान, सभी 24 अहम ग्रुप के सदस्यों के साथ एफडब्लूआईसीई, पुलवामा हमले की निंदा करने के लिए फिल्म सिटी (गोरेगांव, मुंबई) के बाहर इकट्ठा होगा।' बता दें आतंकी हमले में 40 जवानों के शहीद होने की घटना से पूरा देश गुस्से में हैं। इस हमले के बाद आम लोगों से लेकर खास लोगों तक की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pulwama attack jammu - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) में अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF)  का काफिला गुजर रहा था। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। हमले को अंजाम देने वाला 21 साल का आदिल अहमद डार कश्मीर का ही रहनेवाला था। विस्फोट में आरडीएक्स का इस्तेमाल हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें