जम्मू-कश्मीर के पुलवामा (Pulwama Attack) में सीआरपीएफ काफिले पर हुए आतंकी हमले की जितनी निंदा की जाए कम है। गुरुवार को राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से भरी अपनी कार को CRPF की बस से टक्कर मार दी थी, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। इन शहीद जवानों के लिए पूरा देश एकजुट होकर पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहा है। राज्य सरकार के अलावा बॉलीवुड के कई सेलेब्स इन जवानों के परिवार को आर्थिक सहायता हेतु कुछ राशि देने का ऐलान कर रहे हैं।