बीते गुरूवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुए आतंकी हमले ने पूरे देश हो हिलाकर रख दिया है। साथ ही पाकिस्तान की इस हरकत को कायराना करार दिया है। वहीं भारत में हर स्तर पर पाकिस्तान का विरोध किया जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान से एक्टर सलमान खान के लिए बुरी खबर है जो उनके फैंस को भी निराश कर सकी है।
विज्ञापन
2 of 5
salman khan
- फोटो : youtube
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। खबरों की मानें तो फिल्म 'भारत' इस साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी, लेकिन खबर है कि अब यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Salman Khan
- फोटो : youtube
गौरतलब है कि इंडिया की तरह पाकिस्तान में भी भाईजान की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। पाकिस्तान में दर्शक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने कलाकारों की चिंता को देखते हुए बीते साल मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ पाकिस्तान ने एक सर्कुलर जारी किया था। इसके मुताबिक, पाकिस्तान में कोई भी भारतीय फिल्म ईद से दो दिन पहले से लेकर दो हफ्तों बाद तक रिलीज नहीं होगी। बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की फिल्म 'दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
4 of 5
salman khan
- फोटो : youtube
यही वजह रही जो सलमान खान की 'रेस 3' भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो सकी थी। मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ पाकिस्तान के इस सर्कुलर से सलमान खान की 'भारत' की रिलीज पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं। फिलहाल पाकिस्तान में 'भारत' की रिलीज डेट बदली जाएगी या नहीं इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। वहीं इस बात को भी लेकर भी सस्पेंस है कि पाकिस्तान की ओर से हो रहे आतंकी हमलों के बीच सलमान खान फिल्म 'भारत' को पाकिस्तान में रिलीज करते भी हैं या नहीं।
खबरों की मानें तो सलमान खान ने पुलवामा हमले के शहीदों की शहादत को देखते हुए अपनी फिल्म से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को निकल दिया है। गौरतलब है कि आतिफ असल अगले महीने सलमान खान के प्रोड्यक्शन 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी फिल्म 'नोटबुक' में गाना गाने वाले थे, लेकिन सलमान खान ने अब आतिफ से गाना गंवाने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि आतिफ असल के जगह पर अब सलमान खान 'नोटबुक' में अरमान मलिक को गाना गाने का मौका दे सकते हैं।