फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले से आहत हैं हेमा मालिनी, बोलीं-PM मोदी ऐसा कदम उठाएंगे जो कोई सोच भी नहीं सकता

Wed, 20 Feb 2019 12:31 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hema Malini - फोटो : file photo
तमाम बॉलीवुड सितारों के बीच बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने भी पुलवामा हमले की निंदा की है। हाल ही में बेटी ईशा देओल की अपकमिंग शॉर्ट फिल्म 'केकवॉक' की स्क्रीनिंग में पहुंची दिग्गज अभिनेत्री ने आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहीदों का बदला लेने की बात भी कही है। 
विज्ञापन

2 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो हेमा मालनी ने कहा- 'मुझे उम्मीद है कि कश्मीर में हो रहे आतंकी गतिविधियों के खिलाफ पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही कोई ना कोई ठोस कदम जरूर उठाएंगे। मैं बहुत खुश हूं कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं मथुरा से सांसद हूं। आतंकी हमले को ध्यान में रखते हुए पीएम मोदी कोई न कोई ऐसा कदम जरूर उठाएंगे, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा।'
विज्ञापन

3 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : self
अपनी बात को विस्तार में बताते हुए 'शोले' की अभिनेत्री ने कहा- 'अगर लोग अपने दुख को व्यक्त करना चाहते हैं तो उन्हें शहीदों के परिवार वालों के साथ समय बिताना चाहिए। मैं उन लोगों के संपर्क में हूं। मथुरा के कई किसान के बेटे ऐसे हैं, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान गवां दी, तो मैं जानती हूं कि ऐसे में उनका परिवार किस दर्द से गुजरता है। इसलिए लोगों को शोर मचाने के अलावा इन परिवार के लोगों की मदद करनी चाहिए, चाहे फिर वो किसी भी रूप में हो'।

4 of 5
हेमा मालिनी - फोटो : File Pic
हेमा मालिनी से पहले बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की। इतना ही नहीं कई कलाकारों ने शहीदों के शहादत को देखते हुए पाकिस्तान कलाकारों से किनारा तक करना शुरू कर दिया। एक्टर अजय देवगन ने जहां 'टोटल धमाल' को पाकिस्तान में रिलीज करने से मना कर दिया तो वहीं सलमान खान ने अपनी फिल्म 'नोटबुक' से पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम को गाना गाने से मना कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
hema malini - फोटो : file photo
आपको बता दें कि 14 फरवरी को जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने विस्फोटक सामना से भरी कार को सीआरपीएफ की बस से टक्कर मार दी। जिसके चलते करीब 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद से भारत हर स्तर पर पाकिस्तान का विरोध कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें