पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारवालों की बॉलीवुड सितारों ने मदद की है । इसमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, सलमान खान और कैलाश खेर जैसे बड़े सितारों ने करोड़ों रुपए दान में दे दिए । वहीं शाहरुख खान को लेकर सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर आई जिसे सुनने के बाद हर देशवासी हैरान रह गया ।
विज्ञापन
2 of 6
shahrukh khan
- फोटो : bollywoodlife
खबर थी कि शाहरुख खान ने पाकिस्तान के गैस ट्रैजिडी पीड़ितों को 45 करोड़ रुपये दान में दिए हैं। इस खबर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है । दरअसल, ये न्यूज पूरी तरह से फेक है ।
विज्ञापन
3 of 6
shahrukh khan
खबरों की मानें तो शाहरुख खान को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है । ये खबर वायरल होते ही शाहरुख खान के फैंस उनके बचाव में आ गए । उन्होंने जोरदार तरीके से उन लोगों की आलोचना की जो शाहरुख के बारे में अफवाहें फैला रहे थे।
4 of 6
SHAHRUKH KHAN
- फोटो : SELF
फैंस ने बताया कि एसआरके ने भारत को सिर्फ गौरवान्वित किया है। उन्होंने StopFakeNewsAgainstSRK नाम से हैशटैग शुरू किया। देखें कुछ ट्वीट्स... एक यूजर ने लिखा, 'शाहरुख जब भी कुछ दान करते हैं तो वो गुपचुप तरीके से करते हैं ।'
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
इस मामले पर 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स' जैसी फिल्में बना चुके फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी शाहरुख खान का सपोर्ट किया है । उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख का बचाव किया है। उन्होंने भी फैंस से गलत न्यूज ना फैलाने की गुजारिश की ।
बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब शाहरुख ऐसी खबरों को लेकर चर्चा में आए हों या उनकी देशभक्ति पर सवाल उठे हों। इससे पहले भी कई बार अलग-अलग लोगों, संगठनों, नेताओं ने उनके धर्म और देश के प्रति उनके प्यार पर सवाल उठाए हैं।