फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत से इन पाकिस्तानी कलाकारों ने खूब बटोरी दौलत और शोहरत, अब बॉलीवुड में इनकी 'NO ENTRY'

विज्ञापन
1 of 7
pakistani celebs
पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के खिलाफ पूरा देश खड़ा है और पाकिस्तान व आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए बॉलीवुड में वर्षों से बड़ा नाम कमा रहे पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया है। FWICE के बाद अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने भी घोषणा कर दी है कि कोई भी अगर पाकिस्तानी कलाकारों के साथ काम करता है तो उसके खिलाफ AICWA सख्त कदम उठाएगा। इस दौरान पाकिस्तान कलाकारों की चुप्पी पर सवाल उठाये जा रहे हैं, क्योंकि उनका भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से गहरा रिश्ता रहा है और यहां से उन्हें काफी काम मिलता है। ऐसे कई पाकिस्तानी कलाकार हैं जिन्होंने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमाकर देश विदेश में अपना नाम किया। आइए एक नजर डालते हैं ऐसे ही पाकिस्तानी कलाकारों पर जो बॉलीवुड में काम करके मालामाल हुए...
विज्ञापन

2 of 7
Mahira Khan
माहिरा खान
बॉलीवुड में शाहरुख खान की फिल्म रईस के साथ डेब्यू करने वाली पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने बॉलीवुड में खूब पहचान बनाई। माहिरा खान पाकिस्तानी टीवी सीरियल्स से शुरुआत की और लोगों को खूब पसंद आने लगीं लेकिन भारत में अब माहिरा की कोई फिल्म रिलीज नहीं होगी न ही वह बॉलीवुड के किसी एक्टर्स के साथ काम कर पाएंगी। पाकिस्तान से संबंध रखने वाले हर कलाकार की बॉलीवुड में एंट्री बैन है।
विज्ञापन

3 of 7
d
फवाद खान
पाकिस्तानी टीवी शोज से शुरूआत करने वाले फवाद खान बेशक एक मल्टी टैलेंटेड और काबिल कलाकार होंगे लेकिन भारत के लिए उनके दरवाजे अब बंद हो चुके हैं। फवाद एक एक्टर होने के साथ-साथ गायक भी हैं। भारत में वह सीरियल 'जिंदगी गुलजार है' से फेमस हुए। फिल्म खूबसूरत के लिए फवाद को फिल्मफेयर बेस्ट डेब्यू एक्टर मेल के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया, और वो फिल्मफेयर पाने वाले पहले पाकिस्तानी कलाकार बने।

4 of 7
आतिफ असलम - फोटो : सोशल मीडिया
आतिफ असलम
भारत में अगर किसी पाकिस्तानी कलाकार ने सबसे ज्यादा नाम कमाया है तो वो हैं आतिफ असलम। सलमान खान की फिल्म टाइगर जिंदा है के 'दिल दियां गल्ला' सहित कई सुपरहिट गानों के सिंगर आतिफ असलम अब बॉलीवुड में अपना टैलेंट नहीं दिखा पाएंगे क्योंकि देश किसी भी पाकिस्तानी कलाकारों को इस वक्त बॉलीवुड में नहीं देखना चाहता। 
विज्ञापन

5 of 7
Rahat Fateh Ali Khan - फोटो : twitter
राहत फतेह अली खान
सूफी गायक राहत फतेह अली खान के गानों ने टी-सीरीज ने अपने अकाउंट से हटा दिया है। राहत फतेह अली खान ने बॉलीवडु में साल 2003 से करियर की शुरुआत की। उन्होंने फिल्म पाप में 'लागी तुझसे मन की लगन' गाना गाया, फिल्म 'इश्किया' के गाने 'दिल तो बच्चा है जी' के लिए राहत को फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है। बॉलीवुड से इतना नाम कमाने के बाद अब इन कलाकारों की यहां नो एंट्री हो गई है। राहत फतेह अली खान पर तो हाल ही में  विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग करने का आरोप भी लगा है।
विज्ञापन

6 of 7
ali zafar
अली जफर
अली जफर ने कई बॉलीवुड फिल्मों भी काम किया है। उन्होंने तेरे बिन लादेन, मेरे ब्रदर की दुल्हन, 'चश्मे बद्दूर', और डियर जिंदगी में काम किया लेकिन उरी हमले के बाद राज ठाकरे की पार्टी ने भारत में काम करने वाले पाकिस्तानी कलाकारों को 48 घंटे का समय दिया था कि वह देश छोड़कर चले जाए। उस दौरान ऐसे कई पाकिस्तानी कलाकार थे, जो भारत छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
saba qamar, hindi medium movie
सबा कमर
हिंदी मीडियम 2 में काम करने जा रही पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर (Saba qamar) को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों का बॉलीवुड में काम करने को लेकर विरोध फिर से शुरू हो चुका है। हिंदी मीडियम 2017 में रिलीज हुई थी जो सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा सबा कमर अहम भूमिका में थी। सबा कमर ने अपने किरदार से बहुत सुर्खियां बटोरी थी लेकिन अब उन्हें बॉलीवुड में कोई मौका नहीं मिलने वाला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें