फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahu Ketu: पुलकित सम्राट ने ‘राहु केतु’ फिल्म की शूटिंग की दी जानकारी, शेयर कीं शानदार तस्वीरें

Mon, 26 May 2025 10:35 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rahu Ketu Shooting Schedule: बॉलीवुड एक्टर पुलकित सम्राट ने आज सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म ‘राहु केतु’ की शूटिंग के बारे में जानकारी शेयर की है। एक्टर ने फिल्म के सेट से कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
 
विज्ञापन
1 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम@pulkitsamrat
आज पुलकित सम्राट ने सोशल मीडिया पर एक्टर वरुण शर्मा और शालिनी पांडे के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह सभी तस्वीरें फिल्म 'राहु केतु' के सेट की हैं। इन तस्वीरों के साथ पुलकित ने फिल्म के शूटिंग शैड्यूल की जानकारी भी शेयर की हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम@pulkitsamrat
कहां हो रही है फिल्म की शूटिंग
पुलकित ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'राहु केतु' के सेट से कई तस्वीरें शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है। वहीं एक्टर ने इन तस्वीरों के साथ फिल्म की शूटिंग की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, 'कसोल का शेड्यूल जारी, राहु केतु अब एक्शन में।'

 
विज्ञापन

3 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम@pulkitsamrat
सेलेब्स के कमेंट्स
पुलकित ने जैसे ही फिल्म 'राहु केतु' के सेट से तस्वीरें शेयर कीं सेलेब्स ने भी अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। फिल्म फुकरे में पुलकित की को-स्टार रहीं ऋचा चड्ढा ने लिखा, 'प्यारा कृपया आनंद लें और भाई के चुचों को प्यार दें।', पुलकित की इस पोस्ट पर अपारशक्ति खुराना ने लाल दिल वाला इमोजी बनाया है। वहीं एक्टर पीयूष मिश्रा ने काले दिव वाला इमोजी बनाया है। 

4 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम@pulkitsamrat
फैंस के कमेंट्स
पुलकित की इस पोस्ट पर सेलेब्स के अलावा फैंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किए हैं। एक फैन ने लिखा, 'शुभकामनाएँ पुलकित भैया', एक और फैन ने लिखा, 'हॉट पुलकित', एक और फैन ने लिखा, 'इंस्टाग्राम का सबसे हैंडसम बॉलीवुड अभिनेता पुलकित सम्राट', वहीं कई पुलकित के फैंस ने फायर और लाल दिल वाले इमोजी बरसाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलकित सम्राट - फोटो : इंस्टाग्राम@pulkitsamrat
फिल्म राहु केतु
'राहु केतु' को विपुल विग निर्देशित कर रहे हैं। इस फिल्म में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और शालिनी पांडे ने अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म ‘राहु केतु’ के अलावा पुलकित सम्राट ‘ग्लोरी’ नाम की फिल्म में भी नजर आएंगे। फिल्म 'ग्लोरी' की शूटिंग कुछ दिन पहले ही खत्म हुई है, जिसकी जानकारी खुद पुलकित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर दी थी।

यह भी पढ़ें: Kesari Veer Box Office: चौथे दिन कैसा रहा 'केसरी वीर' का कलेक्शन, जानकर हो जाएंगे हैरान


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें