बॉलीवुड के 'सुल्तान' यानि सलमान खान ने भले ही खुद शादी न की हो पर अपनी बहनों की शादीशुदा जिंदगी को लेकर हमेशा केयरिंग रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान की राखी बहन श्वेता रोहिरा और एक्टर पुलकित सम्राट के रास्ते अब अलग-अलग हो चुके हैं। सूत्रों के अनुसार इसकी वजह कोई और नहीं बल्कि पुलकित का नया प्यार उनकी को एक्ट्रेस यामी गौतम हैं। श्वेता की मानें तो पुलकित और यामी ने मिलकर उन्हें बेवकूफ बनाया और उनकी शादीशुदा जिंदगी खराब कर दी।
Trending Videos
विज्ञापन
इस एक्टर और उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलकर बनाया सलमान की बहन को बेवकूफ, बर्बाद कर दी शादी
2 of 6
कुछ समय पहले खबर आई थी कि फिलहाल यामी और पुलकित भी एकसाथ नहीं है लेकिन सूत्रों की मानें तो पुलकित अभी भी अपनी एक्स वाइफ श्वेता रोहिरा को बेवकूफ ही बना रहे हैं। यामी अभी भी छिपकर पुलकित से मिलती हैं। हाल ही में दोनों को एकसाथ घूमते देखा गया है।
विज्ञापन
इस एक्टर और उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलकर बनाया सलमान की बहन को बेवकूफ, बर्बाद कर दी शादी
3 of 6
पुलकित और श्वेता तलाक फाइल कर चुके हैं और कोर्ट में प्रक्रिया चल रही है। दोनों अलग-अलग रहते हैं। वहीं यामी और पुलकित अभी भी एक दूसरे के साथ हैं। हालांकि दोनों को लगता है कि इस अफेयर की खबर से दोनों का ही करियर खराब हो सकता है इसलिए दोनों ही इस बात को लोगों से छिपाए रखना चाहते हैं।
इस एक्टर और उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलकर बनाया सलमान की बहन को बेवकूफ, बर्बाद कर दी शादी
4 of 6
श्वेता रोहिरा के साथ 5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद पुलकित ने साल 2014 में श्वेता से शादी कर ली थी। सलमान खान ने अपनी बहन की शादी बड़े ही धूमधाम से कराई थी। यहां तक की कन्यादान भी सलमान ने खुद किया था। शादी के कुछ समय बाद ही पुलकित ने यामी के साथ फिल्म 'सनम रे' साइन की और फिर यामी के करीब और श्वेता से दूर होते चले गए।
विज्ञापन
इस एक्टर और उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलकर बनाया सलमान की बहन को बेवकूफ, बर्बाद कर दी शादी
5 of 6
यामी और पुलकित शूटिंग के नाम पर काफी समय एकसाथ बिताते थे। यहां तक की यामी, श्वेता और पुलकित के साथ वेकेशन पर भी जाने लगीं। धीरे-धीरे पुलकित और श्वेता के बीच दूरियां बढ़ने लगीं और दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया।
इस एक्टर और उसकी गर्लफ्रेंड ने मिलकर बनाया सलमान की बहन को बेवकूफ, बर्बाद कर दी शादी
6 of 6
आपको बता दें कि श्वेता रोहिरा को सलमान खान अपनी बहन मानते हैं। श्वेता सलमान को राखी बांधती हैं। ऐसे में अब देखना ये है कि सलमान खान फिल्मों में हीरो की तरह अपनी बहन की जिंदगी में कैसे हीरो बनते हैं। वो अपनी बहन की खुशी के लिए क्या कर सकते हैं।