फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PS-1 VS Vikram Vedha: ओपनिंग डे पर बाजी मार गई मणिरत्नम की 'पीएस-1', यहां जानिए कमाई का गणित

Sat, 01 Oct 2022 12:33 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विक्रम वेधा, पोन्नियन सेल्वम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शुक्रवार यानि 30 सितंबर को सिनेमाघरों में 'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियिन सेल्वन 1' रिलीज हो चुकी है। हिंदी के दर्शकों में ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की 'विक्रम वेधा' को लेकर क्रेज है। वहीं पोन्नियन सेल्वन 1 का साउथ में ज्यादा दबदबा देखा गया था। अब दोनों के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है और पीएस 1 ने विक्रम वेधा को पछाड़कर बाजी मार ली है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
पीएस-1 - फोटो : सोशल मीडिया
चियान विक्रम, ऐश्वर्या राय और कार्थी जैसे दिग्गजों की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन पार्ट 1' को साउथ में गजब का रेस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म दक्षिण भारत की बदौलत ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म है। हालांकि, हिंदी वर्जन में फिल्म को पहले दिन ठीक-ठाक रेस्पॉन्स मिला है। बता दें कि पोन्नियन सेल्वन का ओपनिंग डे पर कलेक्शन 40 करोड़ रुपये रहा है। इस फिल्म का बजट करीब 500 करोड़ रुपये है। ऐसे में फिल्म ने अपने बजट के हिसाब से 8 फीसदी कमाई कर ली है।

Vikram Vedha Box Office Collection Day 1: ऋतिक की फिल्म ने पहले दिन की औसत कमाई, जानिए कैसा रहा प्रदर्शन?
 

 
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वहीं ऋतिक रोशन और सैफ अली खान की फिल्म विक्रम वेधा का भले ही लोगों में बज रहा हो, लेकिन ये फिल्म साउथ का रीमेक होने के कारण बायकॉट का भी शिकार रही है। इसके अलावा इस फिल्म का बहुत ज्यादा प्रचार नहीं किया गया। इसी वजह से ‘विक्रम वेधा’ का पहले दिन का कलेक्शन सिर्फ 11.50 करोड़ रुपये के करीब रहा। विक्रम वेधा’ का पहले दिन का कलेक्शन इस साल रिलीज हुईं बड़े सितारों की फ्लॉप फिल्मों ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘बच्चन पांडे’ से भी कम रहा है। लेकिन देखा जाए तो विक्रम वेधा ने अपने बजट का 6.67 करोड़ कमा लिया है।
विज्ञापन

4 of 4
पोन्नियिन सेल्वन, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों फिल्मों के बजट के हिसाब से उनका औसत कलेक्शन देखा जाए तो इस मामले में पीएस 1 ने ऋतिक रोशन की विक्रम वेधा को पछाड़ दिया है। 'विक्रम वेधा' की टिकट्स भले ही भारी संख्या में बिकी हो, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत धीरे हुई है, जिसकी वजह है साउथ की मल्टीस्टारर फिल्म 'पीएस-1'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें