nana, tanushree
तनुश्री दत्ता को फिलहाल नाना पाटेकर और विवेक अग्निहोत्री ने लीगल नोटिस भेज दिया है। जिसके बाद तनुश्री ने अपने बयान में कहा कि उन्हें सच बोलने की सजा मिलनी शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि यह दोनों 8 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। आपको बता दें, तनुश्री को समर्थन देने वाले स्टार्स में अर्जुन कपूर, कुणाल कपूर, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, टि्वंकल खन्ना, पूजा भट्ट और परिणीति चोपड़ा का नाम शामिल हैं।