किसान अंदोलन को लेकर बॉलीवुड में दो भाग अब साफ नजर आने लगा है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स मुखर रूप से अपनी बातें रख रहे हैं। वाद-विवाद के इस सिलसिले का असर भी अब दिखने लगा है। महीनों से प्रदर्शन कर रहे किसान उनका समर्थन न करने वाले सितारों से नाराज हैं। इसमें देओल परिवार का नाम भी शामिल है। किसान देओल परिवार से इतने नाराज हैं कि उन्हें पंजाब में शूटिंग तक नहीं करने देना चाहते।