फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून: अनुराग कश्यप से लेकर दीया मिर्जा तक पांच सितारों ने किए ट्वीट, देखें किसने क्या कहा?

Thu, 19 Dec 2019 03:28 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Dia Mirza, Anurag and Richa - फोटो : file photo
नागरिकता संशोधन कानून पर प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा। दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में इस कानून के खिलाफ लोग सड़कों पर उतरकर विरोध कर रहे हैं। पुलिस अलर्ट पर है और दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के चलते कई मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। नागरिकता संशोधन कानून यानी कि सीएए को लेकर चले रहे विरोध पर बॉलीवुड सितारे भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आगे की स्लाइड में देखिए किस सितारे ने क्या कहा। 
विज्ञापन

2 of 6
Dia Mirza - फोटो : file photo
नागरिकता संशोधन कानून पर हो रहे विरोध पर अभिनेत्री दीया मिर्जा ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। अभिनेत्री ने लिखा- 'मेरी मां हिंदू है और मेरे बायोलॉजिकल पिता ईसाई हैं, जबकि मेरे एडॉप्टेड फादर एक मुसलमान हैं। सभी दस्तावेजों में मेरा धर्म का स्टेटस खाली रहता है। क्या धर्म बताएगा कि मैं भारतीय हूं? ऐसा कभी नहीं हुआ और उम्मीद करती हूं कि न ही कभी होगा। एक भारत।' 
 
विज्ञापन

3 of 6
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने डीजीपी यूपी के ट्वीट को साझा करते हुए कमेंट किया। यूपी डीजीपी ने ट्वीट किया था- '19 तारीख को धारा 144 लगी  है और किसी भी सभा की अनुमति नहीं है। अभिभावकों से गुजारिश है कि वह अपने बच्चों की काउंसिलिंग करें।' इस पोस्ट पर अनुराग कश्यप ने ट्वीट किया- 'इमरजेंसी फिर से यहां है।' 

 

4 of 6
ऋचा चड्ढा - फोटो : amar ujala
बेंगलुरू में मशहूर इतिहासकार और लेखक रामचंद्र गुहा को पुलिस हिरासत में लिया गया है। रामचंद्र गुहा को पुलिस हिरासत में लिया जाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लेखक को हिरासत में लिए जाने पर अभिनेत्री ऋचा चड़्ढा ने प्रतिक्रिया दी है। अभिनेत्री ने रामचंद्र गुहा के वीडियो को साझा करते हुए लिखा- 'लेखक से डर गए?'
 
विज्ञापन

5 of 6
pooja bedi
अभिनेत्री पूजा बेदी ने भी नागरिकता संशोधन कानून पर जारी विरोध प्रदर्शन पर ट्वीट किया। पूजा बेदी ने लिखा- 'पहले कश्मीर में गिरफ्तारी, नजरबंदी और अब दिल्ली एनसीआर में धारा 144। विद्यार्थियों द्वारा शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पर भी उनकी पिटाई की गई। अच्छे दिन को भूल जाओ, मुझे नहीं लगता कि भावनात्मक, आर्थिक और शारीरिक तौर पर वैश्विक स्तर पर भारत की ऐसी छवि बनी होगी।' 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zeeshan ayyub
तनु वेड्स मनु में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता मोहम्मद जीशान अयूब ने भी ट्टीट कर इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी। जीशान अयूब ने ट्वीट किया- 'साथियों, आज का दिन बहुत जरूरी है हमारे मुल्क के लिए। पूरा देश मिल के सामने आ रहा है। हमें रोकने कि कोशिश की जाएगी। भड़काने की भी। पर हमें अपनी बात कहनी है, शांति से, एक साथ। आवाज दो,......।'
 


सोहेल खान को इस वजह से घर से भागकर करनी पड़ी थी शादी, पत्नी सीमा चलाती हैं करोड़ों का करोबार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें