साल 2016 में कई नए चेहरों ने बॉलीवुड में अपने कदम रखे लेकिन उनमें से सिर्फ चुनिंदा चेहरों को ही सफलता मिली और नए साल यानि 2017 में भी कई नए चेहरे अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। लेकिन इनकी तैयारी को देखकर लगता है कि मैदान मारने के लिए ये अपनी कमर कस चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कौन कौन तैयार है अपने बॉलीवुड डेब्यू के साथ।
विज्ञापन
2 of 8
सबसे पहले लिस्ट में हैं सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान। सारा इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर जी-तोड़ तैयारी कर रही हैं। एक वक्त पर काफी मोटी रही सारा आज काफी हॉट और सेक्सी लुक अपना चुकी हैं और हर निर्देशक उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। सारा के डेब्यू को लेकर कई खबरें आईं जिनमें कहा गया कि वो करण जौहर के बैनर तले डेब्यू करेंगी। लेकिन अभी तक साफ नहीं हुआ है कि वो किस फिल्म और किस हीरो के अपोजिट डेब्यू करेंगी।
विज्ञापन
3 of 8
सिर्फ सैफ की बेटी ही नहीं बल्कि श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी भी इस साल अपना डेब्यू करने वाली हैं और इसी सिलसिले में हाल ही में उन्होंने एक बोल्ड फोटोशूट भी करवाया। कहा जा रहा है कि वो फिल्म 'सैराट' के हिंदी रीमेक से अपना डेब्यू करेंगी जिसे करण जौहर बनाएंगे। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है। वहीं कुछ वक्त पहले खुद बोनी कपूर ने इस बात का खुलासा किया था कि उनकी बेटी जाह्नवी अपने डेब्यू की तैयारी कर रही है और ग्रूमिंग क्लास के लिए एक स्पेशल ट्रेनर भी रखा गया है।
4 of 8
इस लिस्ट में एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल भी शामिल हैं जो इस साल स्क्रीन पर अपना जलवा बिखेरेंगे। करण अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे। फिलहाल वो पूरी तैयारी में जुटे हैं और एक्टिंग के गुर भी सीख रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 8
सनी देओल के बेटे के अलावा सुनील शेट्टी के बेटे आहान शेट्टी भी इस साल बॉलीवुड में अपने कदम रखेंगे। आहान साजिद नाडियाडवाला की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करेंगे। बीते दिनों ही इसकी घोषणा की गई। खबरों के मुताबिक, आहान को डेब्यू से पहले ही तीन फिल्मों की डील मिल गई है और सलमान भी उनके डेब्यू में पूरी मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 8
इसके अलावा पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान इस साल बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वो शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' में शाहरुख के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
7 of 8
वहीं चीनी हीरोइन जू जू भी बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए तैयार हैं। वो सलमान खान के साथ फिल्म 'ट्यूबलाइट' में नजर आएंगी।
रणबीर कपूर, अरमान जैन, करिश्मा और करीना कपूर के बाद कपूर खानदान का एक और चिराग बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहा है। राज कपूर के पोते आदर जैन यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनने वाली फिल्म से अपनी एक्टिंग पारी की शुरुआत करेंगे। इस फिल्म का निर्देशन हबीब फैजल करेंगे।