फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: इन दिनों सोच-विचार की दुनिया में डूबे हैं शहंशाह? बिग बी ने ब्लॉग में खुद किया खुलासा

Fri, 07 Jul 2023 02:31 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के फैंस की कमी नहीं है। दुनियाभर में लोग उन्हें भगवान की तरह पूजते हैं। हर इतवार सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर फैंस की भीड़ उमड़ती है। हालांकि, तारीफ करने वालों और बिग बी पर जान छिड़कने वालों के बीच कुछ लोग उनकी आलोचना भी करते हैं। अपनी आलोचनाओं पर हाल ही में बिग बी ने प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन नियमित रूप से ब्लॉग लिखते हैं। हालिया ब्लॉग में उन्होंने अपनी आलोचनाओं पर बात की है। एक्टर का कहना है कि भले ही एक अभिनेता के रूप में उन्हें अक्सर तीखी आलोचना का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब उनकी बढ़ती उम्र के कारण इसमें कमी आ गई है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बी ने लिखा, 'अब उम्र के साथ मेरा मजाक उड़ाना कम हो गया है। अब लोग आश्वस्त हैं कि वह आदमी 81 साल का है, बूढ़ा और मानसिक रूप से कमजोर है, उसे सहन करें..'। अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा, ' लोगों की प्रतिक्रियाएं अब मुझे लेकर इस भावना के साथ चलती हैं कि बेचारा आदमी... इतना नासमझ, उसे रहने दो... आदि आदि...'। उन्होंने आगे लिखा, 'इसके अलावा आवाज उठाने की गुस्ताखी भी मायने रखती है शायद पहले कभी नहीं किया होगा, अब निडर स्वभाव की स्थिति तक पहुंच गए हैं'।
Britney Spears: वेम्बन्यामा के सुरक्षाकर्मी ने ब्रिटनी को जड़ा थप्पड़! पॉप आइकन ने की शिकायत, कहा- माफी मांगे

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन ने यह भी बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से काफी सोच-विचार कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'तो... कुछ दिनों की छुट्टी... यह छुट्टी के दिन नवीनता का संचार करने करने में बिताए। ऐसा उम्र की वजह से नहीं, बल्कि यह देखने के लिए किया गया कि प्रतिबिंब की दुनिया के अंदर क्या चल रहा है, इसकी जानकारी लेने के लिए। कुछ चीजें क्यों कि गईं और की जा रही हैं, एक नाम और काम क्यों? ऐसे कई अन्य सवालों के जवाब ढूंढे गए'। 
Naagin 6 Off Air: बंद होने जा रहा है एकता कपूर का शो नागिन 6, इस दिन टेलीकास्ट होगा लास्ट एपिसोड
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्द ही वह फिल्म 'प्रोजेक्ट के' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे। बता दें कि अमेरिका में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन (एसडीसीसी) 2023 में इस फिल्म के टाइटल, ट्रेलर और रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। सैन डिएगो कॉमिक कॉन में डेब्यू करने वाली यह पहली भारतीय फिल्म होगी। एसडीसीसी 20 से 23 जुलाई तक होगा।
Shahrukh Khan: 'शाहरुख खान को एक्टिंग नहीं आती और न ही वह हैंडसम हैं', PAK अभिनेत्री के बयान पर भड़क गए यूजर्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें