अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड के प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने फिल्म से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है। अभी तक ये माना जा रहा था कि अक्षय के ये फिल्म मशहूर हॉकी प्लेयर 'बलबीर सिंह' की जिंदगी पर आधारित है, लेकिन सिधवानी ने इस बात से इनकार कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Akshay Kumar
रितेश सिधवानी ने बताया कि अक्षय कुमार स्टारर गोल्ड पूर्व हॉकी प्लेयर बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म नहीं है। सिधवानी ने कहा, 'ये फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है, किसी के जीवन पर नहीं।' बता दें कि फरहान अख्तर इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं।
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय कुमार
- फोटो : File Pic
पहले खबरें थी कि यह फिल्म बलबीर सिंह के जीवन पर आधारित होगी, जिन्होंने 1948 में लंदन में हुए ओलंपिक्स में भारत को हॉकी मैच जितवाया था। रितेश ने बताया कि यह फिल्म 1933 से लेकर 1948 तक के भारत को दिखाती है। उस वक्त खेले गए खेल हॉकी को दिखाएगी।
पढ़ें: रिलीज के बाद भी नहीं देख पाएंगे 'टाइगर जिंदा है', जानिए क्या है वजह
4 of 5
Akshay Kumar
यह फिल्म खेल पर आधारित है किसी एक किरदार पर नहीं। रितेश सिधवानी ने बताया कि हमने फिल्म को रियल इवेंट के दौर पर सेट किया इसलिए लोग इसे एक बायोपिक समझ बैठे। यह उस दौर की कहानी है जब हमने आजादी प्राप्त की और हमारा खेल कैसा था। अक्षय इस फिल्म में हॉकी खेलते नहीं मैनेज करते नजर आएंगे।
इस फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, अमित साद और सनी कौशल नजर आएंगे। इस फिल्म को रीमा कागती डायरेक्ट कर रही हैं। फिल्म में मौनी और अक्षय रोमांस करते नजर आएंगे।
पढ़ें: अफवाह निकली वरुण के ब्रेकअप की खबर, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए नए घर में