दृश्यम
- फोटो : सोशल मीडिया
कुमार मंगत पाठक ने अजय देवगन के अलावा, अक्षय कुमार, मनोज बाजपेयी, सैफ अली खान, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम , अरशद वारसी, जैसे कई बड़े सितारों के साथ काम किया है। लेकिन दुख इस घड़ी में उनके साथ कोई खड़ा नजर नहीं आया। कुमार मंगत पाठक की अगली फिल्म 'दृश्यम 2' आने वाली है, जिसका निर्देशन उनके बेटे अभिषेक पाठक ने किया है, वह अपने पिता के साथ फिल्म निर्माण में सहयोगी रहे है। उन्होंने बतौर निर्देशक 'उजड़ा चमन' से अपने निर्देशन पारी शुरू की थी। अब वह अजय देवगन को लेकर 'दृश्यम 2' का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म फिल्म 'दृश्यम' का सीक्वल है। जो मलयालम फिल्म की रिमेक थी , जिसमे अजय देवगन श्रिया सरन और तब्बू की महत्वपूर्ण भूमिका थी।