अमरनाथ झा और सुदीप्तो सेन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जानकारी के मुताबिक इस बार का मासिक अड्डा निर्माता-निर्देशक सुदीप्तो सेन के प्रोडक्शन हाउस में हुआ। इस दौरान लेखक अमरनाथ झा भी उपस्थि रहे। अमरनाथ ने सुदीप्तो की पिछली फिल्म 'बस्तर' लिखी है। वह सिपिंग टी सिनेमास की आने वाली फिल्म 'चरक' के क्रिएटिव डायरेक्टर भी हैं। हर बार की तरह इस बार भी कुछ नए सदस्य इस परिवार में जुड़े, उनका स्वागत हुआ, मस्ती हुई, समझदारी की बातें हुईं और शाम इस खुशनुमा एहसास के साथ अपने पड़ाव पर पहुंची कि सुदीप्तो सेन को अगली फ़िल्मों में इनमें से कुछ प्रतिभावान लोगों का नाम पक्का हो गया है। कार्यक्रम में निर्देशक संजय बुगालिया, निर्देशक नेहा सुधाविजय, कास्टिंग डायरेक्टर राम रावत, सेलेब न्यूट्रशनिस्ट पत्रिका गुप्ता के अलावा चर्चित अभिनेताओं में कुमार विक्रम, सुमित पांडे, हार्दिक सोनी, आत्मप्रकाश मिश्र, रहाओ बली पाराशर आदि शामिर रहे।