फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलिया की फिल्म की रिलीज डेट जानकर बोनी कपूर को आया गुस्सा, फिल्मों के क्लैश पर बोले- यह ठीक नहीं

Wed, 27 Jan 2021 11:29 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आरआरआर की रिलीज डेट जानकर नाराज हुए बोनी कपूर - फोटो : अमर उजाला
चर्चित फिल्म सीरीज 'बाहुबली' के निर्देशक एसएस राजामौली की अगली बहुप्रतीक्षित फिल्म 'आरआरआर' की रिलीज डेट का एलान हो गया है। फिल्म के निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर सोमवार को एक पोस्ट जारी करके बता दिया है कि वह इसको रिलीज करने का अब पूरा मन बना चुके हैं।
विज्ञापन

2 of 5
alia bhatt - फोटो : instagram
इसी के साथ इस फिल्म को लेकर हंगामा भी शुरू हो गया है। एक तरफ सिनेप्रेमी ठीक उसी तरह इस फिल्म की प्रतीक्षा कर रहे हैं जैसे 'बाहुबली- द कंक्लूजन' का इंतजार किया जा रहा था। वहीं इसकी रिलीज डेट को लेकर बवाल हो रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
rrr
फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने तो आरआरआर की रिलीज डेट जारी होने पर इसे अनैतिक करार दिया। उन्होंने इसपर कड़ा एतराज जताया है। आरआरआर की पोस्टर रिलीज के बाद बोनी कपूर की नाराजगी साफ देखी जा सकती है।

4 of 5
RRR - फोटो : amar ujala
मेकर्स ने पैन-इंडिया मल्टीस्टारर फिल्म आरआरआर को इसी साल दशहरा के अवसर पर 13 अक्तूबर को दुनिया भर में रिलीज करने की घोषणा की गई है। इसी दिन बोनी कपूर की फिल्म 'मैदान' भी रिलीज होनी है। इसकी घोषणा उन्होंने छह महीने पहले ही कर दी थी। दोनों फिल्मों के एक साथ रिलीज होने को लेकर बोनी कपूर गुस्से में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Boney Kapoor - फोटो : social media
बोनी कपूर ने गु्स्सा जाहिर करते हुए कहा है कि ये अनैतिक है। उनके मुताबिक उन्होंने अपनी फिल्म मैदान की रिलीज डेट की घोषणा 6 महीने पहले ही कर दी थी। वहीं, राजामौली ने अपनी फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बोनी कपूर से बाचतीत नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें