फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म निर्माता अनिल सूरी का निधन और सलमान ने झाड़ू लगाकर किया स्वच्छ भारत का समर्थन, पांच खबरें

Sat, 06 Jun 2020 06:31 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म निर्माता अनिल सूरी - फोटो : File
कर्मयोगी, बेगुनाह और राज तिलक जैसी फिल्मों के निर्माता अनिल सूरी का निधन हो गया है। वो 77 साल के थे और कोरोना वायरस से संक्रमित थे। गुरुवार को इस जानलेवा वायरस से लड़ते- लड़ते वो जिंदगी की जंग हार गए और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

फिल्म निर्माता अनिल सूरी का कोरोना से निधन, बड़े अस्पतालों ने भर्ती करने से किया था इंकार

 
विज्ञापन

2 of 5
रजनीकांत और रोहित रॉय - फोटो : Social Media
अभिनेता रोहित रॉय को साउथ फिल्मों के सुपर स्टार रजनीकांत पर मजाक करना महंगा पड़ गया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें लिखा था कि रजनीकांत को कोरोना हो गया। इस पोस्ट के बाद लोग रोहित रॉय पर बुरी तरह से बरस पड़े। मामला इतना बढ़ गया कि रोहित को माफी मांगनी पड़ी।

'रजनीकांत को हुआ कोरोना' लिखकर ट्रोल हुए रोहित रॉय, फैंस से मांगनी पड़ी माफी


 
विज्ञापन

3 of 5
नेहा कक्कड़ - फोटो : Instagram
बॉलीवुड की हिट मशीन कही जाने वाली नेहा कक्कड़ का जन्मदिन 6 जून को होता है। नेहा ने अपने सफर की शुरुआत 'इंडियन आइडल 2' में हिस्सा लेकर की थी। हालांकि इसमें वो जीत नहीं पाई थीं। फिर भी नेहा ने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती गईं। इस सफर में नेहा ने कभी दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन उन्होंने कई बार अपनी पुरानी जिंदगी और संघर्ष भरे दिनों का भी जिक्र किया है।

Neha Kakkar Birthday: इन गानों के बिना अधूरी होगी आपकी प्लेलिस्ट, पार्टी को खुशनुमा बना देंगे नेहा के ये 10 गाने


 

4 of 5
अब्बास-मस्तान के साथ अक्षय कुमार - फोटो : Twitter
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्मों का इंतजार उनके चाहने वालों को हमेशा रहता है। वो और अभिनेताओं के मुकाबले कहीं ज्यादा फिल्में साल में करते हैं। और ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी धुंआधार कमाई करती हैं। अक्षय के फैंस उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जानते हैं। फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें जिस फिल्म ने खिलाड़ी बनाकर स्थापित किया वो थी फिल्म 'खिलाड़ी'। इस फिल्म की रिलीज को 28 साल पूरे हो गए हैं।

'खिलाड़ी' के 28 साल पूरे होने पर भावुक हुए अक्षय कुमार, बोले- इसे नहीं भूल सकता

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान और यूलिया वंतूर - फोटो : Social Media
शुक्रवार को लॉकडाउन के बीच पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों से पौधा रोपण करते हुए लोगों की कई तस्वीरें सामने आईं। साथ ही कई बड़ी हस्तियों ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण की अपील की। बॉलीवुड सितारे भी इस खास दिन पर पीछे नहीं रहे। अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ और संजय दत्त जैसे बड़े स्टार्स ने पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को संदेश दिया। लेकिन इस खास मौके पर सलमान खान एक कदम आगे निकल गए।

पर्यावरण दिवस पर सलमान खान ने यूलिया के साथ लगाई झाड़ू, स्वच्छ भारत का भी दिया संदेश
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें