बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल मुश्किलों में आ गई हैं। उनके खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो उनके खिलाफ प्रोड्यूसर अजय कुमार सिंह ने ये मामला दर्ज करवाया है। अजय का आरोप है कि अमीषा पटेल ने उनसे 2.5 करोड़ रुपये उधार लिए थे, जिसे उन्होंने वापस नहीं किया है।
विज्ञापन
2 of 5
अमीषा पटेल
- फोटो : file photo
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अजय कुमार सिंह ने कहा, 'अमीषा पटेल ने पिछले साल अपनी फिल्म देसी मैजिक के लिए रुपए उधार लिए थे, तब से वह रुपयों को वापस लौटने के बार में कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही हैं। इस वजह से हमने रांची कोर्ट में अमीषा पटेल के खिलाफ 3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है।'
विज्ञापन
3 of 5
ameesha patel
- फोटो : file photo
अजय कुमार सिंह के अनुसार, 'मैं अमीशा पटेल से पहली बार साल 2017 में मिला था जब हम लोगों ने फिल्म पर बात की। फिल्म की जब तक आधे से ज्यादा शूटिंग भी हो चुकी थी लेकिन बजट की कमी के कारण शूटिंग को रोकना पड़ा। जिसके बाद मैंने फिल्म के लिए 2.5 करोड़ रुपए इस वायदे के साथ उधार दिए कि अमीषा पटेल रुपयों को ब्याज के साथ वापस करेंगी।'
4 of 5
ameesha patel
अजय ने आगे कहा, 'रुपये लेने के बाद से अमीषा पटेल इस बारे में कोई बात नहीं कर रही हैं। मैंने चेक के द्वारा उनसे रुपए मांगे तो उनका बर्ताव बिल्कुल बदला हुआ नजर आया, इसलिए अब हमने उनके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज करवाया है। अमीषा को कोर्ट में 8 जुलाई से पहले हाजिर होना पड़ेगा। अगर वह ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ वारंट भी जारी किया जा सकता है।'
हालांकि इस पूरे मामले में अभी तक अमीषा पटेल की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। आपको बता दें कि अमीषा पटेल ने एक्टर ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'कहो न प्यार है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'रेस' और 'गदर' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लाखों दिलों को जीता। वहीं अब वह काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं।