फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं प्रियंका-निक की सगाई की अब तक की सभी फोटोज, एक क्लिक कर देखिए सबसे पहले

Sat, 18 Aug 2018 08:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Bollywood
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सगाई कर अपने प्यार का सबूत दे दिया है और अब शादी इसी साल अक्टूबर में होने की बात की जा रही है। आज यानी 18 अगस्त को प्रियंका ने अपने घर पर विदेशी ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से सगाई कर सबको चौंका दिया है। क्योंकि इस सगाई के बारे में किसी को भी नहीं मालूम था। यहां तक कि बॉलीवुड स्टार्स भी इस बात से अंजान थे...लेकिन प्रियंका ने भी देर ना करते इस खास मौके की फोटो लगातार शेयर करती रहीं..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
Bollywood
प्रियंका ने पंंजाबी स्टाइल में सगाई का सारा प्रोग्राम किया, जहां उनके सास-ससुर भी नजर आए। निक के माता-पिता भारतीय कॉस्ट्यूम में बहुत ही सुंदर दिखे। बता दें कि प्रियंका ने अपनी सगाई की किसी को भी कानों-कान खबर नहीं होने दी।
विज्ञापन

3 of 9
Bollywood
लेकिन निक और प्रियंका इस खास मौके की फोटोज एक-एक कर अपने फैन्स के लिए लगातार शेयर कर रहे हैं। खबरों में सुबह से लेकर शाम तक प्रियंका की सगाई की ही बात की जा रही है। ऐसे में सगाई के बाद होने वाली पार्टी की गेस्ट लिस्ट भी सामने आ चुकी है।

4 of 9
Bollywood
ये फोटो एक घंटे पहले प्रियंका ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की थी। इस फोटो में दोनों ने एक-दूजे का हाथ पकड़ा हुआ है। फोटो में दोनों बहुत ही सहज दिख रहे हैं और प्रियंका भी एक देसी गर्ल की तरह शर्माती हुई दिख रही हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
priyanka chopra
ऐसे में रोका सेरेमनी के बाद निक के साथ प्रियंका ने एक फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, 'तुमने मेरा दिल और आत्मा सबकुछ ले लिया ।' वहीं निक ने भी वही फोटो शेयर की ।
विज्ञापन

6 of 9
Bollywood
निक ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'होने वाली मिसेज जोनस... मेरा दिल मेरा प्यार ।' प्रियंका और निक का प्यार अब दुनिया के सामने है । बता दें कि रोका सेरेमनी में उनके परिवार के अलावा खास दोस्त मुस्ताक शेख, अर्पिता खान और अनुषा डांडेकर पहुंची थीं ।
 
विज्ञापन

7 of 9
priyanka and nick
प्रियंका के बुलाए हुए सभी मेहमान भी ट्रेडिशनल ड्रेस में थे । रोके की रस्म के बाद प्रियंका और निक ने अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़ी ही खूबसूरती से रिलेशन को जगजाहिर करते दिख रहे हैं।

8 of 9
priyanka and nick
खबर है कि शाम को प्रियंका और निक की ओर से मुंबई के सबरबन होटल में एक खास पार्टी का आयोजन किया गया है। इस पार्टी में उद्योग और बॉलीवुड जगत की हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है । इस पार्टी का थीम वेस्टर्न रखा गया है ।
विज्ञापन

9 of 9
Bollywood
कहा जा रहा है कि खाने में मेहमानों को पंजाबी व्यंजन परोसे जाएंगे। जानकारी के मुताबिक निक जब भारत आए थे तो उन्होंने दाल मखनी और बटर चिकन खाया था ऐसे में वह चाहते थे कि उनके माता-पिता पंजाबी खाना जरूर चखें। इसी वजह से रोका सेरेमनी के बाद लंच में सभी को पंजाबी खाने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें