फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापसी पन्नू की 'रश्मि रॉकेट' में हुई प्रियांशु पेनयुली की एंट्री, निभाएंगे यह खास किरदार

Wed, 18 Mar 2020 11:45 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
प्रियांशु, तापसी - फोटो : इंस्टाग्राम
'भावेश जोशी' फेम अभिनेता प्रियांशु पेनयुली, तापसी पन्नू की आगामी फिल्म 'रश्मि रॉकेट' का हिस्सा बन गए हैं। फिल्म में प्रियांशु, तापसी के पति की भूमिका में नजर आएंगे। वह आकर्ष खुराना निर्देशित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में एक आर्मी अफसर के किरदार में देखे जा सकेंगे। इस किरदार को लेकर प्रियांशु फूले नहीं समा रहे हैं। अपनी खुशी साझा करते हुए उन्होंने बताया, 'मैं विशाल भारद्वाज की 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' की रूपांतरण फिल्म की तैयारी कर रहा था।'
विज्ञापन

2 of 4
प्रियांशु - फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने बताया, 'मैंने अपनी सारी तारीख उसी फिल्म को दी हुई थी हालांकि उस फिल्म को लेकर बात आगे नहीं बढ़ पाई। जिसके बाद आकर्ष ने मुझसे 'रश्मि रॉकेट' के रोल को लेकर संपर्क किया और मैंने इसके लिए हांमी भर दी।' प्रियांशु ने आगे बताया, 'आकर्ष और मैं थियेटर के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त हैं। हम साल 2018 में फिल्म 'हाई जैक' मैं साथ काम भी कर चु के हैं।' हालांकि प्रियांशु ने यह भी साफ कर दिया कि उन्होंने अपनी दोस्ती के कारण ऐसे प्रोजेक्ट के लिए हामी नहीं भरी है जिसमें एक महिला मुख्य किरदार में है। 
विज्ञापन

3 of 4
प्रियांशु, तापसी - फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में प्रियांशु को आर्मी अफसर के किरदार ने अपनी ओर आकर्षित किया था। उन्होंने कहा, 'मेरे पिता आर्मी से रिटायर्ड अफसर हैं। एक समय ऐसा था जब मैं आर्मी का हिस्सा बनना चाहता था उस दौरान मैं अभिनय से दूर था।' फिल्म की बात करें तो प्रियांशु ने अपने किरदार पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उसका किरदार फिल्म में अपनी एथलीट पत्नी को उसके सफर के लिए सपोर्ट करता है। 
विज्ञापन

4 of 4
तापसी पन्नू - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म का यह महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसके इर्द गिर्द फिल्म की कहानी घूमती है। प्रियांशु अगले महीने से कच्छ में फिल्म की शूटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रियांशु के खाते में अभी तक मात्र सात फिल्मों के ही नाम दर्ज हुए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में की थी। कम समय में ही उन्होंने भावेश जोशी जैसे किरदारों से अपनी पहचान बना ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें