फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई रिसेप्शन में प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने जमकर की मस्ती, सामने आया वीडियो

Thu, 20 Dec 2018 05:20 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
bollywood - फोटो : self
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी गायक निक जोनस एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद प्रियंका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 19 दिसंबर को मुंबई में दूसरा रिसेप्शन दिया। मुंबई में ये उनका पहला रिसेप्शन है। ये पार्टी प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने अपनी बेटी और दामाद के लिए रखी थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
बता दें प्रियंका का मां मधु चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रिसेप्शन पार्टी के दौरान का है। इस वीडियों में मधु RJ मिलिष्का के साथ नजर आ रही हैं। दोनों पार्टी के बेहद इंजॉय कर रहे हैं। यह वीडियो RJ मिलिष्का ने बनाया है। जिसमें वह कर रही हैं कि अभी प्रियंका यहां नहीं हैं, लेकिन हम दोनों मां- बेटी जैसे नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इसके साथ प्रियंका का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। रिसेप्शन के दौरान प्रियंका ने मेहमानों से अपने पति निक जोनस को इंट्रोड्यूस करवाया। स्टेज पर आकर प्रियंका कहती हैं, 'आप सब 2 सेकंड के लिए ध्यान दीजिए। मैं खुश हूं कि आज आप यहां हम दोनों को प्यार और आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। ये पार्टी मेरी मां ने होस्ट की है। आप इनसे मिलिए ये मेरे पति निक जोनस हैं ।'
 

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इस रिसेप्शन में प्रियंका की मां के दोस्त और सभी रिश्तेदार मौजूद रहे। इस रिसेप्शन के लिए प्रियंका ने ब्लू कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस चुनी। प्रियंका ने शोल्डर लेस अनारकली सूट पहना, उसके साथ चुनरी कैरी की । मांग में सिंदूर और बालों के बन ने उनके लुक को कंप्लीट किया ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
इसके अलावा ड्रेस के साथ प्रियंका ने हैवी डायमंड नेकलेस पहना । प्रियंका की इस ड्रेस को सब्यसाची ने डिजाइन किया था । वहीं निक ग्रे कलर के कोट-पैंट में नजर आए। यह रिसेप्शन मुंबई के पांच सितारा होटल JW मैरियट में हुआ ।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें