फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिसेप्शन पार्टी में पीएम मोदी के आने से गदगद हुईं प्रियंका, तस्वीर शेयर कर ऐसे दिया रिएक्शन

Wed, 05 Dec 2018 05:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka nick reception - फोटो : instagram
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने 1-2 दिसंबर को शादी करने के बाद मंगलवार को दिल्ली में पहली रिसेप्शन पार्टी रखी। इस ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई दिग्गज शामिल हुए। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी दिल्ली के होटल ताज पैलेस में रखी थी। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka nick reception - फोटो : instagram
रिसेप्शन पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहुंचकर प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को आशीर्वाद और तोहफे में गुलाब के फूलों का गुलदस्ता भी दिया। पीएम मोदी के रिसेप्शन पार्टी में शरीक होने पर अब प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें धन्यवाद दिया है। थोड़ी देर पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka nick reception - फोटो : instagram
यह तस्वीर प्रियंका-निक की पहली रिसेप्शन पार्टी की है। तस्वीर में प्रियंका पति निक के साथ दिखाई दे रही हैं। वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर आ रहे हैं। प्रियंका ने यह तस्वीर शेयर करते हुए पीएम मोदी का रिसेप्शन पार्टी में आने पर धन्यवाद किया है। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वारयल भी हो रही है। 

4 of 5
priyanka nick reception - फोटो : instagram
आपको बता दें कि प्रियंका-निक ने बीते 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से शादी की थी। उन्होंने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। प्रियंका-निक की संगीत सेरेमनी और मेहंदी की तस्वीरें तो पहले ही सामने आ गई थी, हालांकि फैंस को अब इस न्यूलीवेड कपल की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। जैसी ही उनकी शादी की तस्वीरें सामने आई, वैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka-nick reception - फोटो : PTI
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो मुंबई रिसेप्शन से पहले प्रियंका चोपड़ा एक विज्ञापन कैंपेन के लिए शूट करेंगी। इसके बाद निक और प्रियंका मिलकर 15-16 दिसंबर को बॉलीवुड के दोस्तों और करीबियों के साथ मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी करेंगे। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे उनके मुंबई रिसेप्शन पार्टी में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें