फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका की सगाई पार्टी में शामिल होंगी बड़ी हस्तियां, अंबानी से लेकर दीपिका को भेजा गया न्योता

Sat, 18 Aug 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka and nick
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सगाई के लिए घर सज चुका है। दोनों स्टार्स आज आधिकारिक तौर पर एक दूसरे के हो जाएंगे। धीरे-धीरे प्रियंका और निक की सगाई से जुड़ी खबरें सामने आ रही हैं। वहीं अब इन दोनों लवबर्ड की सगाई में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट लीक हो चुकी है। इस लिस्ट के मुताबिक प्रियंका और निक की सगाई के फंक्शन में मेहमानों की लिस्ट भले ही छोटी है लेकिन उसमें उद्योग और बॉलीवुड के कई बड़े सितारों के नाम शामिल है।
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and nick
प्रियंका के घर के बाहर कुछ दिनों से काफी रौनक है। तमाम गाड़ियों का आना जाना लगा हुआ है। घर की सजावट के कई वीडियो सामने आए हैं जिसे देखकर इतना जरूर कहा जा सकता है कि बॉलीवुड की देसी गर्ल निक के परिवारवालों और अपने करीबी दोस्तों की मेहमान नवाजी में कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहतीं।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
प्रियंका और निक की सगाई प्राइवेट अफेयर है जिसमें करीबी दोस्तों और परिवार वाले ही शामिल होंगे। इस बीच प्रियंका और निक की सगाई पार्टी में शामिल होने वाले मेहमानों के कुछ नाम सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिन में निक और प्रियंका की सगाई जिसके तुरंत बात इन दोनों स्टार्स का रोका होगा। इसके बाद शाम को पार्टी होगी जिसमें कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

4 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
जानकारी के मुताबिक प्रियंका और निक की इस पार्टी में मुकेश अंबानी, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, करण जौहर, मनीष मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण शामिल होंगी। सूत्रों की मानें तो पार्टी का न्योता इन लोगों को भेजा गया है। 15 अगस्त के दिन प्रियंका के घर से बाहर निकलते हुए पंडित को भी देखा गया था जिसके बाद से धीरे-धीरे प्रियंका और निक की सगाई की खबरें और भी पुख्ता होने लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra Nick Jonas
सगाई से पहले पहले प्रियंका और निक डिनर डेट पर अपने पेरेंट्स के साथ गए थे। दोनों परिवार के साथ निक और प्रियंका के इस डिनर डेट पर जाने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। तस्वीरों में निक हमेशा की तरह प्रियंका का ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर प्रियंका ने सफेद रंग का ड्रेस पहना हुआ था तो वहीं निक काले रंग की टी-शर्ट के साथ ट्राउजर पहने हुए थे। जिसमें दोनों ही काफी जंच रहे थे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें