फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा ने शादी को लेकर किया एक और बड़ा खुलासा, आने वाली फिल्मों पर भी की बात

Wed, 09 Oct 2019 11:56 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों भारत में अपनी आने वाली बॉलीवुड फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) का प्रमोशन करने में जुटी हुई हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा अपनी निजी जिंदगी के अलावा पति निक जोनस को लेकर भी ढेर सारी बातें और खुलासे करती रहती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra nick jonas
इस बार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी शादी को लेकर बड़ा खुलासा किया हैं। अंग्रेजी वेबसाइट न्यूज 18 की खबर के अनुसार प्रियंका चोपड़ा जल्द अपनी शादी पर आधारित फिल्म बनाने वाली हैं। उनके पति अमेरिकन गायक निक जोनस हैं। फिल्म बनाने का खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने 'द स्काई इज पिंक' के बाद अपनी आने वाली फिल्मों पर बात करते हुए किया। वह 'द स्काई इज पिंक' के बाद कुछ हॉलीवुड फिल्में लेकर आएंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने कहा- 'मैं अभी हॉलीवुड के कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हूं। फिलहाल में मां आनंद शीला की जिंदगी से प्रेरित फिल्म में काम कर रही हूं। वहीं मेरी दूसरी फिल्म शादी पर आधारित होगी। मैं दो अंग्रेजी फिल्मों की शूटिंग पूरी कर चुकी हूं और दो फिल्में प्रोड्यूस करने वाली हूं, जिसमें से एक फिल्म कॉमेडी होगी जो मेरी शादी पर आधारित होगी।'

4 of 5
priyanka chopra and nick jonas - फोटो : instagram
पता हो कि प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल दिसंबर में राजस्थान के जोधपुर के उम्मैद भवन में अमेरिकन गायक निक जोनस से शादी की थी। इन दोनों की शाही शादी की चर्चा खूब सुनने को मिली थी। उनकी शादी गुपचुप तरीके से हुई थी, यहां तक की कई हद तक मीडिया को भी शादी में जाना मना था। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the sky is pink - फोटो : social media
आपको बता दें कि फिल्म द स्काई इज पिंक' में प्रियंका चोपड़ा के साथ अभिनेता फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में प्रियंका ने जायरा वसीम की मां का और फरहान ने पिता का किरदार निभाया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर चार साल बाद फिल्म 'द स्काई इज पिंक' एक बार फिर से बड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आएंगे। इस फिल्म से पहले दोनों एक साथ साल 2015 में 'दिल धड़कने दो' फिल्म में नजर आए थे। 

पढ़ें: प्रियंका और फरहान का बेडरूम वीडियो हुआ लीक, वायरल हो रहा 'द स्काई इज पिंक' का ये सीन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें