इन दिनों बॉलीवुड में शादी का दौर चल रहा है । विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद अब फैंस की नजरें सोनम कपूर और दीपिका पादुकोण पर टिकी हैं । इन दोनों एक्ट्रेस की भी शादी की खबरें लगातार आ रही हैं । अब इस लिस्ट में एक और टॉप एक्ट्रेस का नाम शामिल हो गया है ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
प्रियंका चोपड़ा
इस एक्ट्रेस का नाम है प्रियंका चोपड़ा । प्रियंका पिछले दो साल से अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं । फिर अचानक उनकी शादी की खबरें कैसे आने लगीं । हाल ही में प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की ।
विज्ञापन
3 of 6
प्रियंका चोपड़ा
इस फोटो में प्रियंका हाथ में मंगलसूत्र पहने नजर आ रही हैं । इससे मीडिया में ये सवाल उठने लगे कि क्या प्रियंका ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है । अगर कर ली है तो वो खुशनसीब लड़का कौन है और अगर नहीं कि है तो मंगलसूत्र क्यों पहना है ।
4 of 6
प्रियंका चोपड़ा
क्या हाथ में मंगलसूत्र पहनना फैशन है? प्रियंका के फैंस के दिमाग में ये सारे सवाल जरूर आ रहे होंगे । इस मंगलसूत्र की सच्चाई क्या है, कोई नहीं जानता । कुछ दिन पहले प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर भी एक बड़ा बयान दिया था ।
विज्ञापन
5 of 6
प्रियंका चोपड़ा
उन्होंने कहा था, 'मेरे लिए शादी और बच्चे बहुत बड़ी जिम्मेदारी हैं। मुझे शादी और बच्चे करने में पूरा विश्वास है और मैं बहुत सारे बच्चे करना चाहती हूं । अगर भगवान चाहे तो... लेकिन मुझे नहीं पता कि ये मैं किसके साथ करूंगी ।'
बता दें कि प्रियंका की हॉलीवुड सीरीज 'क्वांटिको सीजन 3' की शूटिंग पूरी होने वाली है । इसके बाद वो सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' की शूटिंग शुरू करेंगी । सलमान और प्रियंका 10 साल बाद एक-दूसरे के साथ सिल्वर स्क्रीन पर नजर आएंगे ।