priyanka chopra
- फोटो : Instagram
खबरों की मानें तो प्रियंका और निक की शादी 1 दिसंबर को जोधपुर के आलीशान महल से होगी । साथ ही दोनों एक नहीं बल्कि दो बार शादी करेंगे। एक बार हिंदू और एक बार क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी होगी। दोनों एक-दूसरे की धार्मिक आस्था का सम्मान करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 30 नवंबर से प्रियंका का शादी समारोह शुरू होगा । हालांकि अभी प्रियंका या निक की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।