फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपिका-रणवीर के बाद अब प्रियंका चोपड़ा भी दोस्तों को देंगी दो रिसेप्शन पार्टी

Sat, 24 Nov 2018 05:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
बॉलीवुड के हॉट कपल दीपिका-रणवीर की शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा दुल्हन बनने की तैयारी में जुटी हैं। बता दें शादी के बाद दीपिका- रणवीर ने चार रिसेप्शन पार्टियां रखी थीं। अब प्रियंका भी ऐसा ही कुछ प्लान कर रही हैं। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और विदेशी मुंडा निक जोनस दो दिसंबर को जोधपुर में शादी करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram
प्रियंका-निक का पूर्व विवाह समारोह मेहरानगढ़ किले में होने वाला है। जबकि मुख्य समारोह उमाद भवन पैलेस में आयोजित किया जाएगा। रिपोर्ट की मानें तो शादी के बाद दोनों ने दो रिसेप्शन पार्टिया देने का प्लान बनाया है। जिसमें से पहला रिसेप्शन समारोह मुंबई में होगा, वहीं दूसरे रिसेप्शन समारोह की तैयारिया दिल्ली के पांच सितारा होटल में होने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra nik jonas
बता दें मुंबई और दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन समारोह की तारीखें अभी तक सामने नहीं आई हैं, लेकिन कयास यह लगाए जा रहे हैं कि शादी की रस्में पूरी होने के बाद दोनों पहले मुंबई की रिसेप्शन पार्टी को होस्ट करेंगे। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली में रिसेप्शन समारोह का आयोजन किया जाएगा। 

4 of 5
Priyanka Chopra
कुछ दिन पहले अपनी रॉयल वेडिंग की सभी तैयारियों को देखने के लिए प्रियंका अपने होने वाले सास-सुसर के साथ जोधपुर पहुंची थी। प्रियंका का कहना है कि वह अपनी शादी में जरा भी कमी नहीं देखना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
एक रिपोर्ट की मानें तो दोनों की शादी की तस्वीरों की बुकिंग भी हो चुकी है। यह तस्वीरें एक मैगजीन को 2.5 मिलियन डॉलर यानी 19 करोड़ रुपये में बेकी गई हैं। खबर यह भी है कि प्रियंका की शादी की पोशाक भी तैयार हो चुकी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें