फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका-निक शादी में मेहमानों को देंगे ये खास तोहफा, सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही तस्वीर

Tue, 27 Nov 2018 08:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra nick jonas cake
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। अगले महीने (दिसंबर) में उनकी शादी है। इसके लिए उनके विदेशी मंगेतर निक जोनस हाल में ही भारत आ गए हैं। जोधपुर के उमेद भवन में होने वाली प्रियंका-निक की शादी में दोनों ने मेहमानों को खास तोहफा देने का फैसला लिया है। इसके लिए तोहफे को भी दोनों के हिसाब से ही डिजाइन किया गया है..आइए देखते हैं यह खास तोहफा...
विज्ञापन

2 of 5
bollywood - फोटो : bollywoodlife
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस खास तोहफे में चांदी का सिक्का है। जिसपर प्रिंयका और निक के नाम के शुरुआती अक्षर गुदे हुए हैं। वहीं, सिक्के के दूसरी तरफ गणेश और लक्ष्मी की तस्वीर है। लेकिन आपको बता दें कि प्रियंका-निक ने इस तोहफे को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया पर यह खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra
इससे पहले प्रिंयका ने ये तय किया था कि उनकी शादी की एक भी फोटो आसानी से पापाराज्जी (मीडिया) के हाथ न लग सकें इसके लिए महल तक जाने के लिए चॉपर का ही कड़ा बंदोबस्त किया गया है। उमेद भवन के इंतजामों की एक फोटो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी। 

4 of 5
nick jonas and priyanka chopra
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, प्रियंका शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगी, जहां से वह हेलीकॉप्टर में बैठ शादी भवन यानी उम्मैद भवन में उतरेंगी। इसके लिए प्रियंका ने 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिए हैं। बता दें कि  चॉपर 29 तारीख को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस पर लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापस उदयपुर लौटेगा। लेकिन, मेहमान भी हेलिकॉप्टर से जाएंगे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Chopra and Nick Jonas - फोटो : Instagram
बता दें कि मेहंदी से शादी की रस्में शुरू होंगी । इसके बाद 30 नवंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत सेरेमनी होगी। फिर 30 नवंबर को प्रियंका-निक कॉकटेल पार्टी होस्ट करेंगे । इसमें प्रियंका-निक के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे । इसके बाद 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी होगी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें