फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में हेलीकॉप्टर से एंट्री लेंगी प्रियंका चोपड़ा, इतने दिन के लिए कर डाले चॉपर बुक

Sat, 24 Nov 2018 07:24 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
दीपिका-रणवीर के बाद अब बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शाही शादी का चारों ओर शोर है। मीडिया में चल रही खबरों के मुताबिक, प्रियंका की शादी 2 दिसंबर को बताई जा रही है। शादी जोधपुर के उम्मैद भवन में होगी। अब खबर आ रही है कि प्रियंका चोपड़ा हेलीकॉप्टर से शादी में एंट्री लेंगी...आइए जानते हैं आगे की खबर...
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, प्रियंका शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगी, जहां से वह हेलीकॉप्टर में बैठ शादी भवन यानी उम्मैद भवन में उतरेंगी। इसके लिए प्रियंका ने 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिए हैं। बता दें कि  चॉपर 29 तारीख को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस पर लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापस उदयपुर लौटेगा। लेकिन, मेहमान भी हेलिकॉप्टर से जाएंगे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
बता दें कि मेहंदी से शादी की रस्में शुरू होंगी । इसके बाद 30 नवंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत सेरेमनी होगी। फिर 30 नवंबर को प्रियंका-निक कॉकटेल पार्टी होस्ट करेंगे । इसमें प्रियंका-निक के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे । इसके बाद 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी होगी ।

4 of 5
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra
2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से होगी। वहीं ये भी खबर है कि 3 दिसंबर को प्रियंका-निक क्रिश्चियन रीति से भी शादी कर सकते हैं। प्रियंका और निक शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक दिल्ली में होगा और दूसरा मुंबई में। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रियंका और निक विरुष्का की ही तरह अपने रिसेप्शन का न्योता देने पीएम मोदी के पास भी जाएंगे। शादी के सारे इंतजाम प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा कर रही हैं। पूरी शादी में सबसे खास रहेगा संगीत। संगीत सेरेमनी में निक जोनस प्रियंका के पॉपुलर गानों पर डांस करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें