फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के ससुर के दिवालिया होने के बाद एक और खुलासा, दोस्त ने बताया अब किस तरह होगी शादी

Fri, 07 Sep 2018 02:50 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
priyanka chopra
कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा ने अपने ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस से मुंबई में सगाई कर ली । इसके बाद ये लव बर्ड्स यूएस लौट गए । फिर खबर आई कि प्रियंका के होने वाले ससुर पॉल जोनस की रियल एस्टेट कंपनी पर 10 लाख डॉलर यानी 7 करोड़ रुपए से ज्यादा का कर्ज है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
priyanka chopra
काफी कर्ज के चलते उन्होंने अब अपनी इस कंपनी को दिवालिया घोषित कर दिया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब विदेशी मीडिया में पॉल जोनस के दिवालिया घोषित होने के दस्तावेज मीडिया के सामने आए। इस कर्ज से उबरने के लिए पॉल अपनी कंपनी की कुछ संपत्ति बेच सकते हैं ।
विज्ञापन

3 of 8
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
अब खबर है कि इतना सबकुछ होने के बाद भी निक और प्रियंका की शादी पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा । दोनों की शादी उतनी ही आलीशान तरीके से होगी जैसा दोनों ने सोचा था । बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, इस बात को प्रियंका की एक करीबी दोस्त ने कंफर्म किया है ।

4 of 8
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
उन्होंने कहा, 'मैं ये नहीं कह रही कि प्रियंका आने वाले समय में शादी करने वली हैं । लेकिन इस कपल ने जो भी प्लान किया होगा उस पर निक के पिता की कंपनी के दिवालिया होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। ये एक पुराना बिजनेस था जिसे परिवार ने बंद करने का फैसला लिया ।'
विज्ञापन

5 of 8
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
'निक और उनके भाई अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और अपने पैरों पर बखूबी खड़े हैं । इस कपल ने लॉस एंजेलेस में अपेन लिए घर ढूंढना भी शुरू कर दिया है । हालांकि अभी वो इस घर में शिफ्ट नहीं होंगे । निक और प्रियंका अपने परिवार को साथ लेकर चलते हैं ।'
विज्ञापन

6 of 8
Priyanka Chopra
'प्रियंका नहीं चाहती हैं कि निक अपने परिवार से दूर हों । निक और उनके भाई अपने पैरेंट्स के बहुत क्लोज हैं । प्रियंका इस परिवार को अलग करने का काम कभी नहीं करेंगी । दोनों घर जरूर लेंगे लेकिन उनका अभी शिफ्ट होने का कोई प्लान नहीं है ।'
विज्ञापन

7 of 8
Priyanka Chopra
प्रियंका की दोस्त के बयान से साफ है कि पॉल जोनस के दिवालिया होने से उनके परिवार को किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। निक जोनस अकेले ही 25 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। उन्हें न केवल सिंगिग के लिए बल्कि अब एक्टिंग के लिए भी जाना जाता है ।
विज्ञापन

8 of 8
Priyanka Chopra
बीते दिनों रिलीज हुई उनकी हॉलीवुड फिल्म 'जुमांजी: वेलकम टू द जंगल' को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं जोनस परिवार की होने वाली बहू प्रियंका चोपड़ा की संपत्ति की बात करें तो वह लगभग 28 मिलियन डॉलर की संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें