फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब प्रियंका-निक की शादी की एक फोटो को तरसेंगे फैन्स, कुछ ऐसे हुए हैं इंतजाम

Sun, 25 Nov 2018 06:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra
आने वाले एक हफ्ते के अंदर बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के हाथ भी पीले हो जाएंगे। जोधपुर के उम्मैद भवन में वह अपने विदेशी मंगेतर निक के साथ सात फेरे लेने वाली हैं। लेकिन आपको बता दें कि जिस तरह रणवीर-दीपिका की शादी की एक फोटो के लिए फैन्स तरस गए थे ऐसा ही कुछ प्रियंका की शादी में होने वाला है...इसका मतलब प्रियंका की शादी के फोटो भी इतनी आसानी से देखने को नहीं मिलेंगे.....
विज्ञापन

2 of 5
priyanka and nick - फोटो : amar ujala
बता दें कि प्रिंयका ने ये तय किया है कि उनकी शादी की एक भी फोटो आसानी से पापाराज्जी (मीडिया) के हाथ न लग सकें इसके लिए महल तक जाने के लिए चॉपर का ही कड़ा बंदोबस्त किया गया है। उम्मैद भवन के इंतजामों की एक फोटो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala
स्पॉटब्वॉय की खबर के अनुसार, प्रियंका शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगी, जहां से वह हेलीकॉप्टर में बैठ शादी भवन यानी उम्मैद भवन में उतरेंगी। इसके लिए प्रियंका ने 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिए हैं। बता दें कि  चॉपर 29 तारीख को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस पर लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापस उदयपुर लौटेगा। लेकिन, मेहमान भी हेलिकॉप्टर से जाएंगे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

4 of 5
Priyanka Chopra - फोटो : Instagram
बता दें कि मेहंदी से शादी की रस्में शुरू होंगी । इसके बाद 30 नवंबर को जोधपुर के मेहरानगढ़ फोर्ट में संगीत सेरेमनी होगी। फिर 30 नवंबर को प्रियंका-निक कॉकटेल पार्टी होस्ट करेंगे । इसमें प्रियंका-निक के करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल होंगे । इसके बाद 1 दिसंबर को हल्दी सेरेमनी होगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra - फोटो : priyanka chopra
2 दिसंबर को प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रीति-रिवाजों से होगी। वहीं ये भी खबर है कि 3 दिसंबर को प्रियंका-निक क्रिश्चियन रीति से भी शादी कर सकते हैं। प्रियंका और निक शादी के बाद दो रिसेप्शन पार्टी देंगे। एक दिल्ली में होगा और दूसरा मुंबई में। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें