फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद प्रियंका ने बनाया नया रिकॉर्ड, ये कारनामा करने वालीं दुनिया की दूसरी सेलिब्रिटी

Fri, 08 Feb 2019 10:50 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के समय से की चर्चा में हैं। शादी के बाद उनकी और उनके पति निक जोनस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहती हैं। वहीं शादी के बाद प्रियंका चोपड़ा को न्यूयॉर्क में बेहद खास तोहफा मिला है। जिसे जानने के बाद निक जोनस के साथ-साथ उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
न्यूयॉर्क के वैक्स स्टैच्यू म्यूजियम मैडम तुसाद ने प्रियंका चोपड़ा का वैक्स स्टैच्यू बनाकर उन्हें बेहद खास तोहफा दिया है। इस बात जानकारी अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैडम तुसाद म्यूजियम में लगे अपने स्टैच्यू के साथ एक तस्वरी शेयर की है। 
विज्ञापन

3 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : social media
मैडम तुसाद म्यूजियम में प्रियंका के स्टैच्यू को इतने शानदार तरीके बनाया गया है कि उसके साथ में खड़ी प्रियंका चोपड़ और स्टैच्यू में असली कौन यह पहचना मुश्किल हो सकता है। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी इस तस्वीर को शेयर करते हुए यह भी बताया है कि न्यूयॉर्क के अलावा उनका वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम की अन्य देशों में मौजूद शाखाओं में भी बनने वाला है।

4 of 5
Madame Tussauds museum - फोटो : file photo
अभिनेत्री की पोस्ट के अनुसार, उनका वैक्स स्टैच्यू न्यूयॉर्क के बाद अब यूके, ऑस्ट्रेलिया और एशिया सहित 6 देशों में भी लगाया जाएगा। इसके साथ ही वह बॉलीवुड की ऐसी पहली अभिनेत्री होंगी जिनका स्टैच्यू मैडम तुसाद के हर म्यूजियम में नजर आएगा। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा से पहले शाहरुख खान, करीना कपूर, अमिताभ बच्चन,ऐश्वर्या राय बच्चन, ऋतिक रोशन, कटरीना कैफ,सलमान खान, माधुरी दीक्षित, दीपिका पादुकोण, वरुण धवन, काजोल और अनुष्का शर्मा जैसे कई बॉलीवुड सितारों के वैक्स स्टैच्यू मैडम तुसाद म्यूजियम में नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra nick jonas - फोटो : file photo
आपको बता दें कि आपको बता दें कि प्रियंका-निक ने बीते 1-2 दिसंबर को जोधपुर के उमेद भवन पैलेस से शादी की थी। उन्होंने पहले क्रिश्चियन और फिर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। शादी के बाद इन दोनों की अक्सर साथ में कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आती रहते हैं। इन दोनों यह दोनों अमेरिका मेें मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें