Bollywood
हाल ही में वह बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के कैंप भी पहुंची थीं जहां प्रियंका ने उन्हें मदद का आश्वासन भी दिया। बता दें कि कल रोका सेरेमनी के बाद प्रियंका ने एक पार्टी रखी थी जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियों को देखा गया था। इस पार्टी में अंबानी का परिवार भी शामिल हुआ था। साथ ही एक्ट्रेस आलिया भट्ट, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, सलमान खान की बहन अर्पिता खान उनके पति आयुष शर्मा, मुश्ता शेख और अनुषा डांडेकर संग कई रिश्तेदार भी इस पार्टी का हिस्सा बने थे।