फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंसर्ट से पहले निक ने प्रियंका को किया था वीडियो कॉल, जानें किन से करवाई थी बात

Wed, 14 Aug 2019 10:31 PM IST
मोना नारंग एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
priyanka chopra - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस अक्सर अपनी छुट्टियों की तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आए दिन दोनों की हैंग ऑउट करते तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। निक इन दिनों अपने भाइयों के साथ 'हैप्पीनेस बिगेन टूर' पर निकले हुए हैं। हालांकि इस बार प्रियंका अपने काम के चलते निक के साथ नहीं गई हैं। इससे पहले प्रियंका निक के पहले कॉन्सर्ट में उनके साथ मियामी गई थीं। प्रियंका और निक साथ में भले ही न हो, लेकिन काम के बीच में समय निकालकर दोनों एक दूसरे को समय देते हैं और स्पेशल फील कराने का मौका ढूंढ ही लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
nick jonas - फोटो : instagram
निक जोनस ने हाल ही में जॉर्जिया से अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्यूट तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में निक अपनी दोनों भतीजियों और प्रियंका के साथ नजर आ रहे हैं। आप सोच रहे होंगे प्रियंका वहां कैसे हो सकती हैं तो बता दें निक अपनी दोनों भतीजियों को प्रियंका से वीडियो कॉल पर बात कराते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Nick Jonas family
स्टेज पर परफॉर्म करने से ठीक पहले प्रियंका और निक वीडियो कॉल पर बात करते नजर आए। इस दौरान निक अपनी भतीजियों को भी उनकी चाची से बात करा रहे हैं । इस क्यूट तस्वीर को फोटोग्राफर जैक गोरलिन ने अपने कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर कैप्शन में लिखा- परिवार पहले है...
 

4 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
निक ने भी इस तस्वीर को अपने इंस्टा पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि जैक गोरलिन तुमने सच में इस पल को कैद कर लिया। अटलांटा में स्टेज शो के कुछ मिनट पहले अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा से वीडियो कॉल करते हुए। इसी दौरान भतीजी एलेना और वैलेंटिना से गुडलक रोज लेते हुए।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
priyanka chopra, nick jonas - फोटो : social media
निक द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  प्रियंका ने भी निक के इस पोस्ट पर दिल वाला इमोजी कमेंट किया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें