फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किस्सा: जब नाइट क्लब में प्रियंका चोपड़ा की ओर एक महिला हुई थी आकर्षित, अभिनेत्री ने ऐसे छुड़ाया था पीछा

Mon, 24 May 2021 11:10 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी धाक जमाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही प्रियंका कई बड़े मुद्दों पर बड़ी ही बेबाकी से अपनी खुलकर राय देती हैं। प्रियंका चोपड़ा कॉफी विद करण में नजर आई थी। प्रियंका से इसमें लेस्बियन को लेकर एक सवाल पूछा गया था। अब उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है, इसमें वह बता रही है कि किस प्रकार एक महिला ने उन्हें अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया था ताकि वह उनके साथ रोमांटिक हो सके। वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने यह झूठ बोला था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड है और वह ऐसा नहीं कर सकती। प्रियंका कहती हैं, 'उन्हें एक बार महिला के द्वारा प्रस्तावित किया गया था। हालांकि उन्हें इस स्थिति से बाहर निकलने के लिए रिलेशनशिप में होने का नाटक करना पड़ा था। करण जौहर के शो में प्रियंका ने बताया था कि ये सब एक नाइट क्लब में हुआ था। उस लड़की को ये बिल्कुल भी नहीं पता था कि मैं ऐसी हूं। और मुझे इसके बारे में बिल्कुल नहीं पता था कि उसे कैसे कहूं क्योंकि उसे मैं शायद जानती थी।'
विज्ञापन

2 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
प्रियंका ने इस बात का जिक्र करते हुए बताया कि आखिर कैसे उन्होंने उस लड़की को मना किया था। उन्होंने कहा, 'मैंने उसे बताया कि मैं बिल्कुल भी ऐसी नहीं हूं। मेरे पास बॉयफ्रेंड है। हालांकि मेरे पास उस दौरान बॉयफ्रेंड नहीं था। लेकिन मैं लड़कों को ही तरजीह देती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
प्रियंका चोपड़ा कॉफी विद करण में 2014 में नजर आई थी। उनका यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा से करण जौहर ने पूछा है कि क्या किसी परिस्थिति से बाहर निकलने के लिए उन्होंने ऐसा कहा है कि वह किसी और को डेट कर रही हैं।इस एपिसोड में प्रियंका चोपड़ा के अलावा दीपिका पादुकोण भी थी।

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : instagram
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब अनफिनिश्ड में भी रोमांटिक रिलेशनशिप के बारे में बात की है। उनके पति निक जोनास ने भी माना है कि उन्हें प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक कहानियां पढ़ने में मजा आया है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी कर ली है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : Instagram
वहीं, प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही वो 'अमेजन स्टूडियोज' की अपकमिंग फिल्म 'शीला' में 'मां आनंद शीला' का किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। इस फिल्म को बैरी लेविनसन डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म 'शीला' में एक्टिंग करने के अलावा प्रियंका इसे प्रोड्यूस भी करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें