फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी के साथ फैमिली फोटो शेयर करने पर प्रियंका हुईं ट्रोल, फैंस ने किए ऐसे कमेंट

Wed, 01 Nov 2017 10:23 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर करके नाराज कर दिया। दरअसल प्रियंका ने देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर अपने परिवार के साथ इंदिरा गांधी की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

पढ़ें- जब सनी लियोन ने पहनी सुपरमैन की ड्रेस, लोगों को नहीं हुआ यकीन
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
इंदिरा गांधी के साथ अपनी फैमिली की इस तस्वीर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'मेरी मौसी नीला अखौरी, मेरी मां और दादा-दादी जी भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ।' 

 
विज्ञापन

3 of 5
इस फोटो को सोशल मीडिया पर देखने के बाद प्रियंका के फैंस ने उनकी बहुत आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस फोटो को शेयर करके उन्होंने सिख कम्युनिटी के दिल को ठेस पहुंचाई है। 

4 of 5
प्रियंका चोपड़ा
इतना ही नहीं एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि, 'प्रियंका मैं आपको अनफॉलो कर रहा हूं क्योंकि आपने उस शख्सियत को शेयर किया, जिससे मैं नफरत करता हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रियंका चोपड़ा
​इंदिरा गांधी को 'सामूहिक हत्या' का जिम्मेदार मानने वाले कई लोगों ने प्रियंका को भला-बुरा कहते हुए कहा कि 'विश्वास नहीं होता कि कैसे एक हत्यारिन की आप महिमा का गुणगान कर रही हैं।'  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें