फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spl: इस शख्स की वजह से सदमे में पहुंच गईं थीं प्रियंका, 3 बार की थी सुसाइड की कोशिश

Tue, 18 Jul 2017 01:41 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
प्रियंका चोपड़ा
आज अपना 35वां जन्मदिन मना रहीं प्रियंका चोपड़ा एक बड़ी स्टार हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बना ली है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी, वो भी एक बार नहीं बल्कि तीन बार।
विज्ञापन

2 of 11
प्रियंका चोपड़ा
ये बात तब की है जब प्रियंका अपने करियर में संघर्ष के दौर से गुजर रहीं थीं। उस वक्त प्रियंका फिल्मों में नहीं आईं थीं, लेकिन अपनी पहचान बनाने के लिए जद्दोजहद कर रहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 11
प्रियंका चोपड़ा
उस वक्त वो असीम मर्चेंट के साथ रिलेशनशिप में थीं। दोनों की लाइफ में सबकुछ अच्छा चल रहा था, लेकिन 2002 में ऐसा हादसा हुआ जिससे प्रियंका चोपड़ा बुरी तरह सदमे में आ गईं और सुसाइड की कोशिश की।

4 of 11
प्रियंका चोपड़ा
इसका खुलासा प्रियंका के मैनेजर रहे प्रकाश जाजू ने पिछले साल (2016) में सोशल मीडिया पर किया था और इसका जिक्र एक न्यूज वेबसाइट ने भी किया था।
विज्ञापन

5 of 11
प्रियंका चोपड़ा
दरअसल 2002 में असीम मर्चेंट की मां का निधन हो गया। प्रियंका उनके काफी करीब थीं और वो ये दुख बर्दाश्त नहीं कर पाईं। बकौल प्रकाश जाजू, प्रिंयका ने एक अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन

6 of 11
प्रकाश जाजू
तब उन्होंने ट्टीट किया था, 'आज प्रियंका चोपड़ा भले ही काफी मजबूत हों, लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने 2-3 बार सुसाइड करने की कोशिश की थी और मैंने उन्हें बचाया था। प्रियंका असीम मर्चेंट की मां के इतनी करीब थीं कि जब 2002 में उनकी मौत हुई तो प्रियंका ने करण अपार्टमेंट की छत से कूदकर जान देने की कोशिश की। वो तो मैं एन मौके पर वहां पहुंच गया और उन्हें बचा लिया।'







 
विज्ञापन

7 of 11
प्रियंका चोपड़ा
वैसे प्रिंयका चोपड़ा और प्रकाश जाजू के रिश्ते कुछ ठीक नहीं रहे हैं। दोनों के प्रोफेशनल रिश्ते तब खराब हुए जब प्रियंका ने 2004 में प्रकाश जाजू का कॉन्ट्रेक्ट रद्द कर दिया।

8 of 11
प्रियंका चोपड़ा
इसके बाद प्रकाश जाजू ने प्रियंका के खिलाफ मुंबई की कोर्ट में केस फाइल किया था।

9 of 11
प्रियंका चोपड़ा
खैर, जो भी हो, लेकिन प्रियंका के सुसाइड वाली बात काफी चौंकाने वाली है और वो भी ब्वॉयफ्रेंड की मां के लिए, लेकिन आज प्रियंका सभी के लिए आदर्श हैं।

10 of 11
प्रियंका चोपड़ा
जिस मेहनत, लगन और मजबूती के साथ वो आगे बढ़ रही हैं, तरक्की कर रही हैं, वो सभी के लिए एक मिसाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें